धार्मिक पर्वों के दिन से साहित्यिक पर्व को सशक्त कर रहे हैं:डॉ. अमीन रहबर रांची: धर्म और साहित्य के संगम का अनुपम उदाहरण मंगलवार को रामगढ़ जिले में देखने को मिला।जब झारखंड राज्य साहित्य संगम की जिला समिति का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर ने धार्मिक पर्वों की पवित्र भावना को साहित्यिक चेतना के साथ जोड़ते हुए गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीवंत मिसाल प्रस्तुत की। समिति गठन के अवसर पर झारखंड साहित्य संगम के प्रदेश संरक्षक डॉ. वासुदेव प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष काफिलुर रहमान, तथा प्रदेश महासचिव डॉ. ओम प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन और संयोजन डॉ. अमीन रहबर…
Author: avnpost
काबुल। अफगानिस्तान ने पड़ोसी पाकिस्तान पर देश के पक्तिका प्रांत में हमले के दौरान अफगान क्रिकेटरों की हत्या का आरोप लगाया है। इसी के साथ अफगानिस्तान ने अगले महीने पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय शृंखला से हटने की घोषणा की है। अफगान क्रिकेट बोर्ड का पाकिस्तान की सेना के हमले में तीन खिलाड़ी कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून सहित पांच लोग मारे गए और सात घायल हो गए। द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत से पूरे देश में गम और गुस्सा है। अफगान क्रिकेट बोर्ड के बयान में कहा गया है…
लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए एक ट्रेलर था। पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच में है। अब ब्रह्मोस से दुश्मन बच नहीं सकता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए महत्वपूर्ण है। उप्र और लखनऊ के विकास…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर) की उम्मीदवार सीमा सिंह समेत चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी त्रुटियां पाए जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। नामांकन रद्द किए गए मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों में लोजपा (रामविलास) की सीमा सिंह, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार एवं अल्ताफ आलम राजू शामिल हैं। इन नामों के बाहर हो जाने से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के बाद बाजार में इस बार रिकॉर्ड खरीदारी देखी जा रही है। शनिवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस नवरात्रि में इलेक्ट्रॉनिक्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। जितनी भी रिटेल चेन हैं उन सबसे जो डेटा आया है, उसके हिसाब से पिछले नवरात्रि के मुकाबले इस बार 20 से 25 प्रतिशत अधिक बिक्री हुई है। इसमें 85 इंच टीवी का तो स्टॉक खत्म हो गया है। नेशनल मीडिया सेंटर में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री की जानकारी देते हुए…
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने लिंगायत आध्यात्मिक गुरु अदृश्य काडसिद्धेश्वर के विजयपुरा में प्रवेश पर प्रतिबंध के कर्नाटक सरकार के निर्णय की कड़ी निंदा की है। परिषद ने राज्य सरकार से तत्काल इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने शनिवार को यहां एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के कनेरी स्थित लगभग 1300 वर्ष प्राचीन काडसिद्धेश्वर मठ वीरशैव लिंगायत समुदाय की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। राज्य सरकार ने इस मठ के पूजनीय हिंदू लिंगायत मठाधीश अदृश्य काडसिद्धेश्वर महाराज के कर्नाटक के कई जिलों में कहीं आने-जाने को…
कोलंबो। लौरा वोल्वार्ट और टैजमिन ब्रिट्स की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित 20 ओवर के मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराते हुए महिला वनडे विश्व कप में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने 121 रनों के संशोधित लक्ष्य को 14.5 ओवर में हासिल कर लिया। मैच की शुरुआत में श्रीलंका की बल्लेबाज विष्मी गुणरत्ने ने अच्छी पारी खेलते हुए कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन पांचवें ओवर में फील्डर के थ्रो से उनके बाएं घुटने में चोट लगी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद मसताबा क्लास ने श्रीलंका को…
काबुल। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने शनिवार को घोषणा की कि वह पाकिस्तान में होने वाली आगामी त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ से हटने का निर्णय ले चुका है। यह सीरीज़ नवंबर के अंत में पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जानी थी। अफगान टीम 17 नवंबर से पाकिस्तान की यात्रा कर सीरीज़ में हिस्सा लेने वाली थी। लेकिन शुक्रवार (17 अक्टूबर) शाम पक्तिका प्रांत के उरगुन ज़िले में अफगान क्रिकेटरों पर हुए हमले के बाद यह फैसला लिया गया है। इस हमले में अफगान घरेलू क्रिकेट टीम के खिलाड़ी क़बीर, सिबगतुल्लाह और हारून सहित आठ लोगों की मौत हो…
बिश्केक (किर्गिस्तान)। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए 20 साल बाद एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने शुक्रवार को डोलन ओमुर्जाकोव स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 2-1 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। मैच में भारत ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। हेड कोच जोआकिम एलेक्ज़ेंडरसन के रणनीतिक बदलाव ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 40वें मिनट में बोनिफिलिया शुल्लाई की जगह थंदमनी बास्के को मैदान पर उतारा। बास्के ने 55वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया और फिर 66वें…
गुवाहाटी। भारत की उभरती बैडमिंटन स्टार तन्वी शर्मा ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप्स 2025 के गर्ल्स सिंगल्स फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। तन्वी ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की एशियन जूनियर चैंपियनशिप्स की रजत पदक विजेता लियू सी या को सीधे गेम में 15-11, 15-9 से हराया। टूर्नामेंट की टॉप सीड तन्वी अब फाइनल में दूसरे वरीयता प्राप्त थाईलैंड की अन्यापत फिचितप्रीचासाक से भिड़ेंगी। इस जीत के साथ ही 16 वर्षीय तन्वी वर्ल्ड जूनियर्स फाइनल में पहुंचने वाली पांचवीं भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले अपर्णा पोपट (1996), साइना नेहवाल…