मांडर/चान्हो: झारखण्ड सरकार की कृषि सहकारिता पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर और चान्हो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। मांडर प्रखंड के सोसई में ग्रामीण जलापूर्ति पाइप सिफ्टिंग परियोजना का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण हो जाने से सोसई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी साथ ही किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी जिससे उनकी फसलों की अच्छी गुणवत्ता पूर्ण रूप से पैदावार होगी खास कर के रवि फसलों की । मौके…
Author: avnpost
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश और एक वकील के बीच हुए विवाद मामले में अधिवक्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अदालत ने अधिवक्ता से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना का मामला चलाया जाए। अदालत ने अधिवक्ता को तीन सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है। दरअसल, जस्टिस राजेश कुमार के साथ दुर्व्यवहार के मामले में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को पांच जजों की पूर्ण पीठ में सुनवाई हुई। अदालत ने सुनवाई करते हुए अधिवक्ता महेश तिवारी के विरुद्ध अवमानना का नोटिस जारी किया है। अदालत ने…
पूर्वी सिंहभूम। जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव के तहत शुक्रवार को महागठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहे। घाटशिला सीट पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। उनके निधन के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई और अब यहां राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सोमेश सोरेन, जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरे हैं, इस बार पहली बार चुनावी मुकाबले में उतरे हैं।…
राँची। कुड़मी एसटी मांग के विरोध में आज धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आदिवासी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है, जिसको लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बैनर तले हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटने लगे हैं। इस रैली में राॅंची के अलावा खूॅंटी, चतरा, लोहरदगा, मांडर, सिल्ली, गुमला, सिमडेगा, लातेहार समेत विभिन्न जिलों से लोग पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े, तीर-धनुष और धार्मिक प्रतीकों के साथ जत्थों में रैली स्थल पर पहुंच रहे हैं। हुंकाऱ रैली में रांची की सड़कों पर आदिवासी समुदाय का आक्रोश मार्च, लाखों की संख्या में पहुंचे आदिवासी प्रभात तारा मैदान धुर्वा .…
Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आज फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आई-नेक्स्ट समाचार पत्र, रांची के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट श्री पिंटू दुबे ने विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी। कार्यशाला में विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान फोटोग्राफी की तकनीकी बारीकियों और कलात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही परिसर में एक प्रायोगिक सत्र का भी आयोजन किया गया। सत्र में विद्यार्थियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त किया। सरला बिरला विश्वविद्यालय का…
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,नई दिल्ली एवं तेलंगाना एथलेटिक्स संघ द्वारा आगामी 15 से 18 अक्टूबर तक जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम,हनुमकोंडा , वारंगल ,तेलंगाना में हो रही 5वीं इंडियन ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में (हजारीबाग)के सदानंद कुमार ने 100 मीटर रेस में 10.56 सेकेण्ड एवं 20 किलो मीटर रेस वॉक में (बोकारो भाटिया अकादमी के पूर्व प्रशिक्षु) रौशन कुमार ने 1:28.13 का समय के साथ रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर राज्य के एथलीटों को खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सचिव श्री मनोज कुमार,खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमेन डॉ मधुकांत पाठक, जे.ए.ए.अध्यक्ष सी…
Ranchi: रोटरी क्लब रांची द्वारा शनिवार को कांके रोड स्थित शाहदेव हाउस में भव्य दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दीपों की जगमग रोशनी और रंगोली की सुंदर सजावट से सजे इस आयोजन में सदस्यों और उनके परिवार के लोगों ने उल्लास व आपसी सौहार्द के साथ त्योहार की खुशियां मनाई। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों की झड़ी लग गई। बच्चों ने पारंपरिक खेलों से माहौल को जीवंत बना दिया, वहीं बड़ों ने सुरों और ताल पर थिरककर आनंद को और बढ़ा दिया। तंबोला और लक्की ड्रा कार्यक्रमों ने समारोह…
जामताड़ा। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने एनएच-419 पथ फुलजोरी से गुंदलीली पहाड़ी भाया मध्य विद्यालय गोलपहाड़ी (छह किमी) सड़क निर्माण कार्य का गुरूवार को शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय लाेगाें ने ढोल-नगाड़ों और आदिवासी रीति रिवाज के साथ मंत्री का स्वागत किया। मौके पर इरफान अंसारी ने कहा कि इस सडक की मांग यहां के लोगों को लंबे समय से थी । इसलिए यह सड़क के निर्माण कार्य को प्राथमिकता में रखा गया था। मौके पर मंत्री ने पूर्व की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने 20 वर्षों तक शासन किया, लेकिन आदिवासियों की सुध…
पाकुड़: राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महावीर मडै़या की अध्यक्षता में पाकुड़ के गोकुलपुर स्थित लड्डू बाबू आम बागान परिसर में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।इस दौरान जिला अध्यक्ष महावीर मडिया ने नवनियुक्त प्रकोष्ठ अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। मडिया ने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय जनता दल झारखंड समेत बिहार में भी…
जमशेदपुर 17 अक्टूबर : कांग्रेस नगर कमेटी कपाली के अध्यक्ष शानुर रहमान के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो को सौंप कर कहा कि कपाली नगर परिषद क्षेत्र ईचागढ़ विधान सभा मे निर्णायक मतों का हब है और कुल 80 प्रतिशत वोट कांग्रेस का है , इसके बावजूद कपाली नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी गोपी किशन , सिटी मैनेजर शकील अनवर महंदी व फील्ड इंचार्ज मो.सैफ नगर कांग्रेस कमेटी कपाली को कोई तरजीह नही देते बल्कि कांग्रेस द्वारा दिए गए आवेदन को कूड़ादान मे डाल देते हैं , फोन करने पर फोन नही उठाते हैं।…