Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»मुख्यमंत्री की मौजूदगी में झामुमो उम्मीदवार सोमेश ने उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
झारखंड

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में झामुमो उम्मीदवार सोमेश ने उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

avnpostBy avnpostOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पूर्वी सिंहभूम। जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव के तहत शुक्रवार को महागठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहे।
घाटशिला सीट पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। उनके निधन के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई और अब यहां राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सोमेश सोरेन, जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरे हैं, इस बार पहली बार चुनावी मुकाबले में उतरे हैं।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के कई मंत्री एवं झामुमो के स्टार प्रचारक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए जनता से अपील की कि वे सोमेश सोरेन को भारी मतों से जिताएं।
इस उपचुनाव में सोमेश सोरेन का मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन से होगा, जो पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं। यह उपचुनाव दोनों राजनीतिक परिवारों के बीच विरासत और लोकप्रियता की जंग के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस उपचुनाव का नतीजा न केवल स्थानीय समीकरणों बल्कि राज्य की राजनीतिक दिशा पर भी असर डाल सकता है।
झामुमो के पक्ष में महागठबंधन की एकजुटता और सोमेश सोरेन के युवा प्रत्याशी के तौर पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं और क्षेत्र में दोनों दल अपने-अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनसंपर्क अभियान तेज कर चुके हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.