मांडर/चान्हो: झारखण्ड सरकार की कृषि सहकारिता पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर और चान्हो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। मांडर प्रखंड के सोसई में ग्रामीण जलापूर्ति पाइप सिफ्टिंग परियोजना का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण हो जाने से सोसई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी साथ ही किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी जिससे उनकी फसलों की अच्छी गुणवत्ता पूर्ण रूप से पैदावार होगी खास कर के रवि फसलों की । मौके पर अंचल अधिकारी चंचला कुमारी,प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, उप प्रमुख अमानत अंसारी,मुखिया प्रेमचंद एक्का , प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मंगा उरांव, नसीम अंसारी,खालिद अंसारी,पंचम सिंह, के अलावे अन्य मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ चान्हो प्रखंड अंतर्गत टाना भगत आवासीय विद्यालय परिसर में टाना भगत गेस्ट हाउस, व चहारदीवारी निर्माण कार्य का पूर्व मंत्री बंधू तिर्की व कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विधिवत रूप से शिलान्यास किया।
