राँची। कुड़मी एसटी मांग के विरोध में आज धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आदिवासी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है, जिसको लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बैनर तले हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटने लगे हैं। इस रैली में राॅंची के अलावा खूॅंटी, चतरा, लोहरदगा, मांडर, सिल्ली, गुमला, सिमडेगा, लातेहार समेत विभिन्न जिलों से लोग पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े, तीर-धनुष और धार्मिक प्रतीकों के साथ जत्थों में रैली स्थल पर पहुंच रहे हैं।
हुंकाऱ रैली में रांची की सड़कों पर आदिवासी समुदाय का आक्रोश मार्च, लाखों की संख्या में पहुंचे आदिवासी प्रभात तारा मैदान धुर्वा . प्रेस विज्ञप्ति हेसल सरना समिति के अगुवाई में आक्रोश रैली निकाला गया जिसमें हेसल गांव के नौ टोला से भारी संख्या में महिलाएं पुरुषों एवं बच्चे भी शामिल हुए। समिति के अगुआ श्री गौतम कुजूर जी ने कहा कि कुर्मी/कुडमी को हम आदिवासी समाज चेताना चाहते हैं, कि दिकुओं का दाशी बनने आए थे मालिक बनने का प्रयास मत करो। रैली का नेतृत्व हेसल सरना समिति के अध्यक्ष श्री जितू तिर्की जी के द्वारा किया गया जिसमें सहयोग।गिता कुजूर, सुमन उरांव,सुनीता, रेणु तिर्की, आशा, सोनी, रीमा तिर्की बाबू टोप्पो, अपना कुजूर, बिट्टू, अंजित,बिगा, बिक्की, बिष्णु भुनू पाहन,गुड्डू,अनिल एवं सरना समिति हेसल के सभी ग्रामीण उपस्थित थे।
