एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,नई दिल्ली एवं तेलंगाना एथलेटिक्स संघ द्वारा आगामी 15 से 18 अक्टूबर तक जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम,हनुमकोंडा , वारंगल ,तेलंगाना में हो रही 5वीं इंडियन ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में (हजारीबाग)के सदानंद कुमार ने 100 मीटर रेस में 10.56 सेकेण्ड एवं 20 किलो मीटर रेस वॉक में (बोकारो भाटिया अकादमी के पूर्व प्रशिक्षु) रौशन कुमार ने 1:28.13 का समय के साथ रजत पदक जीता।
इस उपलब्धि पर राज्य के एथलीटों को खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सचिव श्री मनोज कुमार,खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमेन डॉ मधुकांत पाठक, जे.ए.ए.अध्यक्ष सी डी सिंह, सचिव एस के पांडे, प्रभाकर वर्मा, अजीत साहू, कोच विनोद सिंह,आशु भाटिया, अरबिंद कुमार, बिनोद कुमार,योगेश यादव, प्रभात तिवारी,समेत संघ के पदाधिकारियों ने राज्य के एथलीटों को बधाई दी ।
