रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से राजभाषा माह 2025 के समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय के गंगोत्री में किया गया। समारोह में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके प्रति समर्पण की भावना का प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि निलेंदु कुमार सिंह, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, सीसीएल, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व विभागाध्यक्ष (हिंदी विभाग), रांची विश्वविद्यालय डॉ नागेश सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ नागेश्वर सिंह को सीसीएल राजभाषा सम्मान – 2025 से विभूषित करते हुए अभिनंदन-पत्र और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया…
Author: avnpost
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के एसपी राजकुमार मेहता मंगलवार की देर रात अचानक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शहर के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने मंडल कारा जामताड़ा, व्यवहार न्यायालय जामताड़ा, रात्रि गश्ती दल, टाइगर मोबाइल, पीसीआर एवं क्यूआरटी दल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में व्यवहार न्यायालय परिसर में तैनात हवलदार सिकंदर रवानी ड्यूटी से गायब पाए गए, जो सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मानी गई। अदालत जैसे संवेदनशील स्थल से अनुपस्थित रहना सुरक्षा दृष्टि से बड़ी चूक माना गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए हवलदार सिकंदर रवानी…
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा लुपुग टोला में घर की इज्जत बचाने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। बताया जाता है कि जब बुधान मार्डी ने अपने भाई की विधवा पत्नी के साथ चल रहे अवैध संबंध का विरोध किया, तो आरोपित ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना सोमवार की रात को हुई, जब बुधान ड्यूटी से घर लौट रहा था।वही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, रास्ते में राहरगोड़ा क्रिश्चियन बस्ती निवासी विजय टोपनो ने बुधान को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा।…
पूर्वी सिंहभूम। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ बुधवार को समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में शामिल प्रत्येक मतदान और सुरक्षा कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अस्पताल यह सुनिश्चित करें कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में बिना विलंब के कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, चाहे वह सरकारी हो या निजी अस्पताल। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सकीय संसाधन, दवाइयां एवं चिकित्सक दल की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। सभी सरकारी एवं…
सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे डाला। अपराधियों ने राजनगर थाना क्षेत्र के छोटा सिजुलता स्थित नवोदय चौक के पास स्थित एक फोटो स्टूडियो सह ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) में लूट की और फायरिंग करते हो फरार हो गए। पुलिस ने अनुसार, आज तीन युवक अपाचे बाइक पर सवार होकर ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे और हथियार के बल पर संचालक अनूप महाकुड़ से 60 हजार रुपये नकद लूट लिए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए अपराधियों का पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान अपराधियों की…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के कांग्रेस भवन में बुधवार को महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. कलाम के व्यक्तित्व उनके जीवन उनकी शिक्षा और संदेश पर चर्चा की गई । कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. कलाम बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। भारत की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के पीछे एक मजबूत ताकत बनकर उसे साकार करने का श्रेय डॉ. कलाम को जाता है। वे एक महान वैज्ञानिक थे। चमत्कारिक प्रतिभा…
पूर्वी सिंहभूम। जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कोषांग, व्यय कोषांग, पोस्टल बैलेट के लिए चिन्हित स्ट्रांग रूम, सामग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग और परिवहन कोषांग का निरीक्षण कर कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कोषांग निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कार्यों को पूर्ण तत्परता से करें। प्रत्येक कोषांग की भूमिका और जिम्मेदारी स्पष्ट है। उन्होने निर्वाचन कोषांग के निरीक्षण में मतदान केंद्रों की तैयारी, कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण कार्यक्रम…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के पास रहने वाले अनिल चौरसिया के घर पर मंगलवार की आधी रात पांच हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर लगभग ढाई लाख रुपये नगद, एक सोने की चेन और हाथ में पहनने वाला सोने का ब्रेसलेट लूट लिया। पीड़ित अनिल चौरसिया के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लूटेरे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बुधवार को अनिल चौरसिया ने बड़ाजामदा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की शिकाय के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।…
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं की. इसके बजाय उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की, लेकिन सीटों को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. दरअसल, सोमवार को राजद ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल जारी किया था. लेकिन, महागठबंधन में दरार की खबरों के बीच कई उम्मीदवारों से सिंबल वापस ले लिया गया. यह स्थिति गठबंधन में असहमति की गहरी छाया दिखाती है. राजद की संभावित…
पटना। पटना: बिहार बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें 9 महिला उम्मीदवारों पर भी बीजेपी ने भरोसा जताय है। पार्टी ने अनुभवी और बड़े चेहरों पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी रण में उतारा है। सूची के विश्लेषण से एक बात स्पष्ट होती है कि पार्टी ने उम्र के प्रतिबंध को नजरअंदाज कर दिया है। ऐसी चर्चा थी कि 70 वर्ष से अधिक आयु के नेताओं के टिकट काटे जा सकते हैं, लेकिन यह फॉर्मूला सूची में लागू होता नहीं दिखा। पहली सूची में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा नाम शामिल है।…