Author: avnpost

रांची : शहीद देवेंद्र माझी की 31वीं शहादत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहीद देवेंद्र मांझी फाउंडेशन एवं आंदोलनकारी महासभा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान देवेंद्र माझी का संघर्ष बेमिसाल है. उन्होंने झारखंड पहचान, जल और जंगल की रक्षा के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी. महतो ने कहा कि शहीद देवेंद्र माझी के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड की जनता हमेशा अग्रसर रहेगी और शहीद देवेंद्र बाबू के सपनों को सकार करके ही…

Read More

मांडर: मांडर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी मनोज करमाली ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल ने पदभार सौंपा। बताते चलें कि मांडर थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल का तबादला राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना प्रभारी के रूप में हुई है। वहीं कांके थाना में कार्यरत रहे मनोज करमाली को मांडर थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस दौरान मांडर थाना के कर्मियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी का स्वागत किया और निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल को विदाई दी। मौके पर एएसआई प्रदीप चौबे, जोगिंदर सिंह, इफ्तेखार अंसारी, मंटू लोहरा, भीखा खलखो, नौसाद…

Read More

Ranchi: वीरांगना सम्मान समाजिक फाउंडेशन की वीरांगनाओं ने स्वर्गीय अजय प्रसाद सिंह ,( संस्थापिका मनोरमा सिंह जी के पति)के तेरहवीं पर उनके निवास स्थान बीहीया पैतृक निवास स्थान भरासरा पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की । साथ ही साथ मनोरमा जी के इस विषम परिस्थिति में वीरांगना टीम उन्हें हिम्मत देते हुए हर परिस्थिति उनके साथ होने का हौसला दिया। इस आयोजन में संस्थापिका निशा सिंह व सुषमा जी संग संरक्षक अनुपमा सिंह गीता जी किरण जी श्वेता जी अल्का जी खूशबू सीमा मिना दी अमिता जी रंजू दी ममता जी पिंकी गौतम नीलम जी बेबी जी रेणू जी नंदना जी…

Read More

स्टॉकहोम। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आज अर्थशास्त्र के नोबेल प्राइज का ऐलान हुआ है। आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक नोबेल पुरस्कार 2025 का ऐलान रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज में दोपहर 3:15 बजे हुआ। तीनों को आर्थिक विकास में इनोवेशन की स्टडी के लिए मिला है। इस साल नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों जोएल मोकीर (अमेरिका), पीटर हॉविट (अमेरिका), और फिलिप एघियन (यूके) को मिला है। नोबेल समिति ने बताया कि इन अर्थशास्त्रियों ने बताया कि इनोवेशन से कैसे आर्थिक विकास का रास्ता खुलता है। तकनीक तेजी से बदलती है और हम सभी पर असर डालती है। नोबेल प्राइज ऑर्गेनाइजेशन…

Read More

जयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि 21वीं सदी का सबसे बड़ा सुधार (रिफॉर्म) देश के तीन नए आपराधिक न्याय कानूनों का क्रियान्वयन है। इनके पूर्ण रूप से लागू होने के बाद भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली दुनिया की सबसे आधुनिक प्रणाली बन जाएगी। शाह ने विश्वास जताया कि इन कानूनों के जरिये लंबित मामलों में तेजी आएगी और न्याय अब वर्षों नहीं, समयबद्ध रूप से मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2027 से नई आपराधिक संहिताओं के तहत किसी भी एफआईआर के तीन वर्ष के भीतर सुप्रीम कोर्ट तक न्याय सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। शाह सोमवार…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोमवार को गजट प्रकाशन के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी अधिसूचना जारी की गई। इस मौके पर समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने नामांकन और पूरी निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला से पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र क्रय कर सकते हैं। घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र को इस उपचुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र स्थित संगम में डूबने से 15 वर्षीय किशोर कुणाल बिरुवा की मौत हो गई। घटना रविवार की है। कुणाल अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने संगम पहुंचा था, लेकिन खेल-खेल में वह डूब गया। सोमवार को भी उसके शव की तलाश की गई, लेकिन शव बरामद नहीं होने पर परिजनों ने थाना के बाहर प्रदर्शन किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 25 लड़कों का दल संगम नदी के बीच स्थित बालू पर फुटबॉल खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद पानी में चली गई। उसे लाने के लिए कुणाल पानी में उतरा,…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने रविवार देर रात कल्याण नगर के स्वर्ण रेखा नदी किनारे अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन और एक काले रंग का पैड मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। सिटी एसपी ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कल्याण नगर स्थित नदी किनारे कुछ…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने टोंटो थाना क्षेत्र में एयरटेल टावर से बैटरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में लिए गए आरोपिताें के पास से पुलिस ने चोरी की 24 बैटरी और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपित मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मुकेश कुमार झा (40) निवासी रोसड़ा, जिला समस्तीपुर; चितरंजन कुमार (28) निवासी शाहजहांपुर, थाना विक्रम, जिला पटना और शत्रुघ्न पासवान (21) निवासी जगदीशपुर तियारी, थाना नूरसराय, जिला नालंदा (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले के समाहरणालय सभागार में व्यय प्रेक्षक दिलीप कुमार राठौड़ और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बैंकर्स और सभी प्रवर्तन एजेसिंयों के साथ सोमवार को बैठक की। इस दौरान विधानसभा उप चुनाव को लेकर कई निर्देश दिये। चुनाव के दौरान राजनीतिक दल और प्रत्याशियों की ओर से धनबल का प्रयोग करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया जा सके, इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सभी बैंक किसी खाते में एक लाख या उससे अधिक का लेन-देन हो, तो इसकी सूचना तुरंत व्यय कोषांग को देंगे। संदेहास्पद…

Read More