जैंतगढ़ । जगन्नाथपुर के आफताब नगर अन्तर्गत मदरसा फैज ए आम मे अबना ए कदीम कार्यक्रम के बैनर तले मदरसा के पुराने हाफिज व आलिमे दीन छात्रों का पहला समागम शनिवार शाम को मस्जिद ए तैय्यबा मे आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मो. आफताब आलम और निगरानी हाफिज फिरोज ने की। मदरसा फैज ए आम की स्थापना के बाद से अब तक यानी 47 वर्षों के सभी छात्रों को इस कार्यक्रम में आमन्त्रित किया गया था। मदरसा की स्थापना 1978 में बदरुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह ने की थी। अबना ए कदीम के इस समागम का उद्देश्य यहां से पढ़े सभी छात्रों…
Author: avnpost
रांची। रांची का मोरहाबादी मैदान रविवार को जोश, उमंग और देशभक्ति से सराबोर नजर आया। यहां स्वदेशी मैराथन-2025 का आयोजन किया गया, जिसका थीम ‘स्वदेशी अपनाओ,आत्मनिर्भर भारत बनाओ’ था। इस आयोजन में हजारों युवक-युवतियों, स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों सहित आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस दौरान पूरा मोहराबादी मैदीन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। युवाओं ने मैराथन में दौड़कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा…
Ranchi: रोटरी क्लब रांची के सदस्यों ने बरियातू स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर जब बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई, तो यह उत्सव भावनाओं, प्रेम और अपनत्व का संगम बन गया। रोटरी परिवार के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रहने वाले 55 बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाकर खुशियाँ बाँटीं। उनके साथ मिलकर गीत गाये। उनके बीच मिठाइयाँ और उपहार बांटा। इस आयोजन से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और स्नेह की चमक बिखर गई। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि दीपावली का असली अर्थ केवल घरों में दीप जलाना नहीं,…
चान्हो: चान्हो प्रखंड के गुटुवा में जिला परिषद् सदस्य आशुतोष तिवारी के द्वारा पीसीसी पथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण की मांग ग्रामीणों से बहुत पहले से की जा रही थी। ग्रामीणों की इस मांग को देखते हुए उन्होंने पहल की इस सड़क के निर्माण होने से ग्रामीणों आवागमन में काफी सहूलियत होगी। ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण पूर्ण करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। ग्रामीणों ने जिप सदस्य की इस पहल पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण हो…
रांची। विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ रांची में स्वदेशी मैराथन आज संपन्न हुआ। भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद श्री संजय सेठ के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस मैराथन में 25000 लोगों ने दौड़ लगाई। 5.5 किलोमीटर का यह मैराथन रांची का ऐतिहासिक मैराथन बन गया। झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने इस मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, रिटायर्ड कर्नल और भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक श्री वी०एन० थापर, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री मधुकांत पाठक सहित गई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। मैराथन…
Ranchi: इंस्टीट्यूट ऑफ शोटोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड द्वारा एक दिवसीय स्पेशल कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रांची के मैंन रोड स्थित अंजुमन कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुआ जिसमें 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया और एडवांस काता व कुमिते के तकनीक को बड़ी एंजॉय के साथ बारीकियों को सिखा और समझा ये प्रशिक्षण शिविर इसकु झारखंड के सचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी के द्वारा संपन्न हुआ और इस प्रशिक्षण शिविर में सीनियर प्रशिक्षक नूर रजा, सोनू साहू, आरती कुमारी व कंचन कुमारी का प्रशिक्षण देने में सहयोग रहा। इस शिविर की चीफ गेस्ट श्रीमती निगार सुल्ताना समाज सेवी थी उन्होंने बच्चों को…
रांची: 12 अक्टूबर 2025 को आई एमए रांची में एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल, रांची ने “द पिंक कार्पेट” का आयोजन किया गया। जो स्तन कैंसर चैंपियनों और महिला आइकनों के साहस का सम्मान करने के लिए समर्पित एक अनोखा रैंप वॉक था। “गो पिंक, गेट स्क्रीनिंग” थीम के साथ, इस कार्यक्रम में प्रारंभिक जांच का आह्वान किया गया, जागरूकता बढ़ाई गई और स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में महिलाओं को एकजुट किया गया। झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार, रांची की कार्यकारी निदेशक श्रीमती नेहा अरोड़ा, आईएएस की उपस्थिति ने इस…
Ranchi: इंटरनेशनल शोतोकान कराटे क्योकाई द्वारा आयोजित 10वीं आल इंडिया बुशिकान कप कराटे चैंपियनशिप कल देर रात कोयला नगर धनबाद स्थित नेहरू काम्प्लेक्स में संपन्न हो गया. चैंपियनशिप के दौरान सभी वर्गों में झारखण्ड टीम सर्वाधिक पदक के साथ ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाया जबकि प. बंगाल तथा उत्तर प्रदेश की टीम क्रमशः दूसरे व् तीसरे स्थान पर रही. दिनांक 10 एवं 11 ओक्टुबर को आयोजित इस दो दिवसीय आमंत्रण कराटे चैंपियनशिप में दूसरे दिन 5 से 13 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं की कुमिते एवं काता की स्पर्धाएं आयोजित हुई जिसमे सभी स्वर्ण पदक विजेताओं के…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में कल आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा की ओर से विशाल आदिवासी महाजूटान का आयोजन किया जाएगा। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पद्मश्री डॉ. राम दयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित होगा, जहां झारखंड के विभिन्न जिलों से लाखों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग जुटेंगे जिसको लेकर तैयारी कर ली गई है । जानकारी के अनुसार यह महाजूटान एक आक्रोश रैली के रूप में आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ अपनी एकजुटता और अस्मिता का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से मोराबादी मैदान में जुट कर आक्रोश…
जिले में संचालित सभी पटाखा दुकानों की होगी विस्तृत जांच, एसडीओ चास – बेरमो को दिया निर्देश Bokaro: दीपावली पर्व के आगमन को देखते हुए उपायुक्त श्री अजय नाथ झा द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी चास एवं बेरमो (तेनुघाट) को निर्देश जारी किया है कि जिला अन्तर्गत सभी पटाखा दुकानों की सघन जांच की जाए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दुकान सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत अनुज्ञप्ति के बिना संचालित नहीं हो। जांच के दौरान जिन दुकानों के पास वैध अनुज्ञप्ति नहीं पाई जाएगी या जो रिहायशी/आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री कर रही हैं, उनके विरुद्ध…