Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
झारखंड

स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल

avnpostBy avnpostOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। रांची का मोरहाबादी मैदान रविवार को जोश, उमंग और देशभक्ति से सराबोर नजर आया। यहां स्वदेशी मैराथन-2025 का आयोजन किया गया, जिसका थीम ‘स्वदेशी अपनाओ,आत्मनिर्भर भारत बनाओ’ था। इस आयोजन में हजारों युवक-युवतियों, स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों सहित आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस दौरान पूरा मोहराबादी मैदीन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। युवाओं ने मैराथन में दौड़कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्र चेतना, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भावना का प्रतीक है। इस जन-जागरूकता अभियान के आयोजन के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को हार्दिक बधाई तथा सभी प्रतिभागियों को अनंत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि “हर घर स्वदेशी” का यह आह्वान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के उस विचार को आत्मसात करने का संदेश देता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्वदेशी अपनाना केवल वस्तु का चयन नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर देशवासियों से “वोकल फॉर लोकल” का आह्वान करते हैं। उनका यह संदेश है कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देते हैं, तो हम केवल किसी उत्पाद का नहीं, बल्कि अपने देश के श्रम, कौशल और सम्मान का समर्थन करते हैं। उन्होंने नागरिकों से “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को जीवन का हिस्सा बनाने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी अपनाना है और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है, यही ‘विकसित भारत 2047’ का मार्ग है।” यह मैराथन भी उसी भावना का जीवंत प्रतीक है, जहां हर कदम स्वदेशी, स्वास्थ्य और स्वाभिमान की दिशा में बढ़ रहा है। उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि यहां के लोग इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वदेशी अपनाने, स्वावलंबी बनने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इस अवसर पर कहा कि आज का युवा भारत के भविष्य की रीढ़ है, यदि वह स्वदेशी उत्पादों का उपयोग और प्रचार करेगा, तो 2047 तक “विकसित भारत” का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल किया जा सकेगा। रांची में आयोजित यह मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ओर एक जन आंदोलन की शुरुआत है।

इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शामिल रहे कर्नल राणा भी विशेष रूप से दिल्ली से रांची पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत के विकास और आत्मनिर्भरता की राह में देश का हर नागरिक एक सैनिक है, जो स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आर्थिक सुरक्षा में योगदान दे सकता है।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि जन जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जो युवाओं में आत्मनिर्भरता की भावना जगाने के उद्देश्य से देशभर में आयोजित किया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.