Ranchi: इंटरनेशनल शोतोकान कराटे क्योकाई द्वारा आयोजित 10वीं आल इंडिया बुशिकान कप कराटे चैंपियनशिप कल देर रात कोयला नगर धनबाद स्थित नेहरू काम्प्लेक्स में संपन्न हो गया. चैंपियनशिप के दौरान सभी वर्गों में झारखण्ड टीम सर्वाधिक पदक के साथ ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाया जबकि प. बंगाल तथा उत्तर प्रदेश की टीम क्रमशः दूसरे व् तीसरे स्थान पर रही. दिनांक 10 एवं 11 ओक्टुबर को आयोजित इस दो दिवसीय आमंत्रण कराटे चैंपियनशिप में दूसरे दिन 5 से 13 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं की कुमिते एवं काता की स्पर्धाएं आयोजित हुई जिसमे सभी स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं: शिवांश बनर्जी, कुमार वात्सल्य तिवारी, इशिता पाल, अतिक्षा सिंह, अनीश नायक, यशस्व, पियूष कुमार, राजवीर गुप्ता, चिन्मय सिंह, निर्मल कुमार, विहान राज, ध्रुविंन बंसल, आर्यवीर सिंह, निशा रानी, श्रेया कंदपाल, शुभांगी माजी, अद्रिजा महथा, अर्विका, पारी चटर्जी, आव्या, हम्शिका अललुवाड़ा, अरणाश्री दासगुप्ता, अंश कुमार, ईशान विश्वजीत, शिवराज दास, कुमारी तन्वी, रौनक कुमार सत्यम, रिशु राज, शिवम् पासवान, अल्माज किस्कू, अजय मुर्मू, दिव्यांश जैसवाल, मुश्कान कुमारी, सानवी चौरसिआ, कौशिकी कृति, मनस्वी सिंह, सूर्यांश वर्मा, प्रियांशु दास, लक्ष्मी कुमारी, सान्वी, विनाया सिंह, प्रगति प्रिया, रेयान शमूएल लुगुन, पियूष कुमार, आर्शिव चक्रवर्ती, अंशुल कुमार, अभिषेक कुमार, कृतिका सिंह, सौर्य साहनी, अर्णव प्रकाश, आरव यादव, ईशान सरकार, अनु भारती, कुहू त्रिपाठी, आद्या बरनवाल, हविषा गोयनका, आरोही सिंह, आरोही यादव, ईवन एड्रिल लुगुन, आदित्य गुरुंग, देब्सेना, अदनान कुरैशी, अनिरुद्ध बिस्वास, आव्या यादव, आकांशा राज , कुमार वत्सल, उदित विश्वकर्मा, सनव नेओगी, रौनक कुमार सत्यम, मीमांसा सिंह, महिमा यादव, अनुष्का, आर्या चौधरी, अराध्या शर्मा, रौशनी कुमारी तथा अंचल शर्मा. प्रतियोगिता के अंत में सभी वर्ग के विजेताओं को दून पब्लिक स्कूल के उप निदेशक सुनील कुमार, इ.सी.एच.एस. की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नेहा दास, धनबाद जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष एस.एम.हाशमी, कोषाध्यक्ष पवन बरनवाल, संयुक्त सचिव प्रियरंजन कुमार, कोयलांचल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राहुल कश्यप, दिव्यांश सिंह, अनिल तुलस्यान, विकाश केशरी तथा इंटरनेशनल शोतोकान कराटे क्योकाई के अध्यक्ष रंजीत केशरी द्वारा पदक व् प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक राजेश यादव, मनोज शर्मा, सूरज वर्मा, ममता पांडे, सोनामोती, अक्षय कांत, उदय शंकर भारती, जुली कुमारी, पन्ने लाल यादव, श्रीमंत मुखर्जी, राजेश चौधरी, कृष्णा कुमार शाव, शिव कुमार महतो आदि की अहम भूमिका रही.