रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में ठंड शुरू होते ही तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। ठंड बढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट होगी। हालांकि बीच-बीच में मौसम में होने वाले परिवर्तन के चलते तापमान में दो – चार डिग्री कमोबेश होगा। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। वहीं अभी भी राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार है जो आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने से कम होगी। विभाग के अनुसार शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को झारखंड के कई जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री की कमी…
Author: avnpost
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला में अवैध देशी शराब की चुलाई और कारोबार पर रोक लगाने के लिए जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने सीमावर्ती राज्य ओडिशा के चंपुआ उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के गुटूसाई, बुरूहातु और खुटियापदा गांवों में छापेमारी की गई, जहां से लगभग 8000 किलोग्राम अवैध जावा महुआ और करीब 900 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह साढ़े छह बजे से नौ बजे तक की गई। अभियान में थाना प्रभारी अविनाश हेम्बरम, एएसआई निमाय सिंह,…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन सदन में बैठक हुई। बैठक के दौरान राजनेताओं से मार्गदर्शिका एवं उपचुनाव संबंधित अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए गए। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 45– घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रवृत्त हो गई है। उप चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षा है कि…
पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह गोलमुरी ट्रैफिक थाना पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद हो गया। जी हॉस्टल के पास चल रहे वाहन जांच अभियान के दौरान एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ स्कूटी से गुजर रही थी। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और स्कूटी मोड़कर लौटने लगी। इसी बीच गोलमुरी ट्रैफिक थाना के सिपाही कमलेश राय ने उसे रोकने के लिए दौड़ते हुए धक्का दे दिया, जिससे महिला स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला की…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष, सी-विजिल कंट्रोल रूम एवं एमसीएमसी (मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति) कोषांग का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों से निर्वाचन से संबंधित शिकायतों के प्राप्ति, पंजीकरण और उनके त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष में दर्ज किसी भी शिकायत या सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो तथा संबंधित…
आगामी 15 नवंबर से सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड व इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में राँची के बिशप स्कूल में आयोजित दूसरी सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए मेज़बान टीम रांची के कराटे खिलाड़ियों की तैयारी शुरू कर दी गई है बहु बाज़ार बसर टोली स्थित है इमा कराटे स्टूडियो में सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई है शिविर के पहले दिन इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने खिलाड़ियों को एडवांस कुमिते और काता का प्रशिक्षण दिया जिसमें खिलाड़ियों को अलग अलग तकनीकों से स्कोर करने…
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची में 11 अक्टूबर को झारखण्ड मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ जिसमें पूरे राज्य के 55 विद्यालयों ने भाग लिया। यह दो दिवसीय आयोजन कूटनीति, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक जागरूकता के उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे इस औपचारिक उद्घाटन को प्रारंभिक स्वरूप मिला। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी प्रतिनिधियों को संसदीय प्रक्रियाओं, समिति संरचनाओं और वाद-विवाद के नियमों से परिचित कराया गया। इसके पश्चात आइस-ब्रेकिंग गतिविधियों, समूह चर्चाओं और संवादात्मक कार्यशालाओं के माध्यम से सहयोग तथा आत्मविश्वास के निर्माण पर बल…
Ranchi: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, राँची में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत राज्य स्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें झारखंड राज्य के 29 जिलों से डीएवी के विभिन्न विद्यालयों से कलस्टर लेवल(समूह स्तर) पर चयनित ‘खो-खो’ के 468 विद्यार्थियों ने सोत्साह भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सह क्षेत्रीय सहायक श्री बिपिन राय जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि टीम भावना,एकता,अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और यह विद्यार्थियों को जीवन में…
Ranchi: शनिवार को रांची नगर निगम रांची के द्वारा समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से कांके रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। साथ ही साथ समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार भी आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं को संस्था कि ओर से पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू, सौरभ केशरी…
Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग द्वारा टीसीएस-बीपीएस हायरिंग 2026 के लिए प्री प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया गया। टॉक में बीबीए, बीकॉम, बीए अंग्रेजी, बीए इकोनॉमिक्स, बीबीए एसबीपीएम-2026 के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग के डीन हरिबाबू शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों में एक टीसीएस अपने कर्मचारियों को करियर के उच्च अवसर प्रदान करने के अलावा अन्यान्य सुविधाएं मुहैया करवाती है। कंपनी की पारदर्शी चयन प्रक्रिया में भाग लेकर स्नातक विद्यार्थी तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्र में अपने करियर को संवार सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं…