Ranchi: शनिवार को रांची नगर निगम रांची के द्वारा समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से कांके रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार वृक्षों का वितरण किया गया।
साथ ही साथ समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार भी आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं को संस्था कि ओर से पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू, सौरभ केशरी सहायक अभियंता, स्कूल के पूर्व प्राचार्य ए के रॉय,प्राचार्या मिस स्नेहा रॉय, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया,रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी राजीव रंजन, राजकुमार जी सुपरवाइजर हॉटी कल्चर सेल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर निगम के सुधाकर यादव,श्रावणी मजूमदार, मीनाक्षी सिंह, स्मिता प्रिया सरकार, मनीष कुमार, पिंकी शर्मा, अमित गोकुल, आलोक कुमार, जैकी समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं सैकड़ों विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
