Author: avnpost

काठमांडू। प्रधानमंत्री (पीएम) सुशीला कार्की ने जेन जी विद्रोह के एक महीना पूरा होने पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि जेन जी की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। यह वीडियो संदेश बीती देर रात जारी किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे युवाओं की गिरफ्तारी के बाद सरकार की आलोचना के बीच प्रधानमंत्री कार्की ने देश के जेन जी समूह को यह आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जेन जी की भावनाओं का सम्मान करती है और उनकी मांग को पूरा करने का प्रयास कर…

Read More

रावलपिंडी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि सात अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ओरकजई जिले में हुए हमले से जुड़े 30 आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस हमले में दो अधिकारियों सहित 11 सैन्यकर्मी मारे गए थे। मीडिया शाखा ने कहा कि सुरक्षा बल इस जघन्य घटना में शामिल आतंकवादियों की तलाश में चप्पा-चप्पा छान रहे हैं। द न्यूज अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर ओरकजई जिले के जमाल माया क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आज अपने मंत्रिमंडल में पहला फेरबदल किया। इसी के साथ मंत्रिमंडल में दिसानायके सहित कुल 23 सदस्य हो गए। यह संख्या संविधान के तहत निर्धारित 25 सदस्यों की अधिकतम सीमा से अभी भी दो कम है। डेली मिरर अखबार के अनुसार नए मंत्रियों और उप मंत्रियों को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति के समक्ष शपथ दिलाई गई। दिसानायके ने सालभर पहले पहले नेशनल पीपुल्स पॉवर (एनपीपी) सरकार का गठन किया था। नए चेहरों में सुसिल रणसिंघे को आवास मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल…

Read More

स्टॉकहाेम। दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को वर्ष 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस आशय की घोषणा शुक्रवार को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल समिति ने की।वेनेजुएला की पूर्व सांसद 56 वर्षीय मचाडो को देश के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से न्यायपूर्ण तथा शांतिपूर्ण लड़ाई लड़ने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। आगामी 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 96 करोड़ रुपये) और प्रशस्ति पत्र मिलेगा।नाेबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वाटने फ्राइडनेस ने…

Read More

मुंबई। भारत और ब्रिटेन के बीच चल रही उच्च स्तरीय वार्ताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई दिशा दी है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच आज हुई वार्ता का मुख्य केन्द्र व्यापार और निवेश रहा। यह मुलाकात जुलाई में हुए भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद संबंधों को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच हुई बैठक का मुख्य फोकस व्यापार और निवेश रहा। जुलाई में हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता…

Read More

नई दिल्ली। देश में अवैध घर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून बनाने की वकालत करने के लिए संत समाज लामबंद हो गए हैं और एक राष्ट्रीय अभियान की घोषणा की है। गुरुवार को निर्मोही आणि अखाड़े के अध्यक्ष एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत राजेंद्र दास महाराज एवं अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के गठन की मांग करते हुए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि देश में विविधता के आधार पर धार्मिक स्वतंत्रता है। मौजूदा समय में…

Read More

इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में 31,15,989 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए देहरादून। बदरीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार तक कुल 14 लाख 59 हजार 450 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन को पहुंच चुके हैं जबकि कपाट बंद होने में अभी डेढ़ माह का समय शेष है। आगामी 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बदरीधाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में अब तक 31, 15, 989 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ धाम में भी पिछले…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरूवार को इंटरपोल के माध्यम से वांछित भगोड़ी मनाकंदथिल थेक्केथी उर्फ शीला कल्याणी को सऊदी अरब से भारत प्रत्यर्पित किया। सीबीआई के अनुसार, शीला कल्याणी आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित थी। उसके खिलाफ 5 अक्टूबर 2023 को रेड कार्नर नोटिस भी जारी हुआ था। इसके बाद सीबीआई की एक विशेष टीम ने सऊदी अरब जाकर उसे भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की। उल्लेखनीय है कि इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस दुनियाभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजे जाते हैं ताकि वांछित अपराधियों का पता लगाया जा सके। सीबीआई ने…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने तीसरे तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता को बढ़ाना ही नहीं बल्कि युवाओं को सशक्त बनाना भी है ताकि वे साथियों के दबाव का विरोध करें, सोच-समझकर चुनाव करें और तंबाकू-मुक्त जीवनशैली के प्रतीक बनें। गुरुवार को इंटरनेशनल आंबेडकर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि तंबाकू का सेवन एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है। विशेषकर बच्चे सिगरेट, बीड़ी और धुआंरहित तंबाकू उत्पादों जैसे तंबाकू के शुरुआती प्रयोगों के प्रति आसानी से…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ईसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग के अधिकारी राज्य सरकार के अफसरों को धमका रहे हैं और राजनीतिक प्रभाव में काम कर रहे हैं, जबकि विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा अभी नहीं हुई है। राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि चुनाव आयोग बंगाल सरकार के अधिकारियों को धमका रहा है, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब तक चुनाव की तिथियां घोषित नहीं हुईं, तब तक आयोग के अधिकारियों को राज्य सरकार…

Read More