Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»बदरीनाथ धाम में रिकार्ड 14.59 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
देश

बदरीनाथ धाम में रिकार्ड 14.59 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

avnpostBy avnpostOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में 31,15,989 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए

देहरादून। बदरीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार तक कुल 14 लाख 59 हजार 450 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन को पहुंच चुके हैं जबकि कपाट बंद होने में अभी डेढ़ माह का समय शेष है। आगामी 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बदरीधाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में अब तक 31, 15, 989 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ धाम में भी पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की बढ़ती संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को 5042 यात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस यात्रा वर्ष में बदरीनाथ धाम में 14,59,450 तीर्थयात्रियों ने बदरीविशाल के दर्शन किए। धाम में यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। केदारनाथ धाम में इस वर्ष अब तक 1656539 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बीते वर्ष 2024 में पूरे यात्राकाल में कुल 14 लाख 35 हजार 341 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में 1652076 की यात्रा पर पहुंचे थे।

प्रदेश की धामी सरकार ने मौसम के मिजाज को देखते हुए सभी यात्रा रूटों और पड़ावों में चाक चौबंद व्यवस्थाएं की है। यात्रा मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू बना रहे, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर सड़कों को तुरंत खुलवाने के लिए विशेष टीम की तैनाती के साथ ही जेसीबी की व्यवस्था की गई है। धामों में यात्रियों को ठहराने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग में यात्रियों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ जवानों की तैनाती है। अब बर्फवारी के चलते ठंड बढ़ने पर अलाव की भी व्यवस्था कर दी गई है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई। पिछले वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या लागातार बढ़ी है अब जबकि केदारनाथ यात्रा के दो सप्ताह और बदरीनाथ धाम यात्रा के छ: सप्ताह का समय शेष है। बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शनों के लिए आने की भी अपील की कहा कि धामों में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद, मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देश में प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। यात्रा मार्गों को सुचारू किये जाने, मौसम की स्थिति, सुरक्षा जवानों की तैनाती, भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर मलबे की सफाई, अलाव, रैनबसेरे, जनस्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.