Ranchi: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, राँची में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत राज्य स्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें झारखंड राज्य के 29 जिलों से डीएवी के विभिन्न विद्यालयों से कलस्टर लेवल(समूह स्तर) पर चयनित ‘खो-खो’ के 468 विद्यार्थियों ने सोत्साह भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सह क्षेत्रीय सहायक श्री बिपिन राय जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि टीम भावना,एकता,अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और यह विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए तैयार करता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। विद्यार्थियों ने भी खेल शिक्षक श्री एस.के मंडल, श्री एस.एम अजीम,श्री प्रोलय करमकार,श्री अमरनाथ तिवारी एवं एस के पटनायक आदि के मार्गदर्शन में उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
ध्यातव्य है कि इस प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के अन्दर 14, 17 और 19 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें अन्दर 14 बालक-95 एवं बालिका-77, अन्दर-17 बालक-79 एवं बालिका-80 तथा अन्दर-19 बालक-69 एवं बालिका-80 अर्थात कुल 468 प्रतिभागी थे। समाचार लिखे जाने तक का खेल जारी था।
