Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»उपचुनाव की तैयारियों का लेकर डीसी और एसएसपी ने किया निरीक्षण
झारखंड

उपचुनाव की तैयारियों का लेकर डीसी और एसएसपी ने किया निरीक्षण

avnpostBy avnpostOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष, सी-विजिल कंट्रोल रूम एवं एमसीएमसी (मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति) कोषांग का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों से निर्वाचन से संबंधित शिकायतों के प्राप्ति, पंजीकरण और उनके त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष में दर्ज किसी भी शिकायत या सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो तथा संबंधित अधिकारियों को सूचित कर तय समय सीमा में प्रतिवेदन प्राप्त किया जाए।
सी-विजिल कंट्रोल रूम के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा सी-विजिल मोबाइल ऐप के जरिए भेजी जाने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। सत्यापन के बाद उचित कार्रवाई की रिपोर्ट तुरंत पोर्टल पर अपलोड की जाए। साथ ही आम जनता को इस ऐप के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया ताकि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की घटनाओं पर शीघ्र नियंत्रण किया जा सके।
एमसीएमसी कोषांग के निरीक्षण में उपायुक्त ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित या प्रसारित होने वाली राजनीतिक सामग्री पर सतर्क निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों की ओर से बिना प्रमाणीकरण के कोई भी राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित या प्रसारित न किया जाए।
साथ ही, सभी शिकायतों और अनुमोदन से संबंधित अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।इस निरीक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीएसपी सीसीआर, जिला नियंत्रण कक्ष की सहायक प्रभारी अल्का पन्ना, सुजीत बारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में बनी रणनीति

June 3, 2026

प्राकृतिक संसाधनों का बचाव ही आपदा प्रबंधन का उद्देष्य: डालसा

June 3, 2026

सिनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब

June 3, 2026

✤ अभी-अभी

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में बनी रणनीति

June 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शारदा ग्लोबल स्कूल को दो कांस्य पदक

June 3, 2026

जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत ने सिंगापुर को 25-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में

June 3, 2026

प्राकृतिक संसाधनों का बचाव ही आपदा प्रबंधन का उद्देष्य: डालसा

June 3, 2026

सिनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब

June 3, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.