चान्हो: चान्हो प्रखंड के गुटुवा में जिला परिषद् सदस्य आशुतोष तिवारी के द्वारा पीसीसी पथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण की मांग ग्रामीणों से बहुत पहले से की जा रही थी। ग्रामीणों की इस मांग को देखते हुए उन्होंने पहल की इस सड़क के निर्माण होने से ग्रामीणों आवागमन में काफी सहूलियत होगी। ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण पूर्ण करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। ग्रामीणों ने जिप सदस्य की इस पहल पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से उन लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी खास कर के बरसात के दिनों में। उनकी समय की भी बचत होगी स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भी समय की बचत होगी, मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भी सहूलियत होगी। मौके पर मुखिया चम्पा उरांव, सांसद प्रतिनिधि मो. ग्यास, असलम अंसारी, सज्जाद अंसारी, अनिल साहू, मंगरू उरांव, कुदरत अंसारी, पूना उरांव, परवेज अंसारी, शिबू उरांव , के अलावे अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही चालियो गांव में जतरा स्थल पर उन्होंने पवित्र जतरा खूंटा निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
