Ranchi: इंस्टीट्यूट ऑफ शोटोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड द्वारा एक दिवसीय स्पेशल कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रांची के मैंन रोड स्थित अंजुमन कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुआ जिसमें 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया और एडवांस काता व कुमिते के तकनीक को बड़ी एंजॉय के साथ बारीकियों को सिखा और समझा ये प्रशिक्षण शिविर इसकु झारखंड के सचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी के द्वारा संपन्न हुआ और इस प्रशिक्षण शिविर में सीनियर प्रशिक्षक नूर रजा, सोनू साहू, आरती कुमारी व कंचन कुमारी का प्रशिक्षण देने में सहयोग रहा।
इस शिविर की चीफ गेस्ट श्रीमती निगार सुल्ताना समाज सेवी थी उन्होंने बच्चों को मोटीवेट किए और कहा कि कराटे प्रशिक्षण करने से बच्चें कराटे तो सीखते ही है साथ साथ बच्चें डिसिप्लिन और सेल्फ कॉन्फिडेंस आ जाता है। और उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रोग्राम हमेशा होते रहना चाहिए बच्चे हमेशा सीखते रहेंगे, प्रशिक्षण के बाद बच्चों को सर्टिफिकेट वितरण हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप एम. डी. जमील अंसारी, शकील अंसारी, जैदी सर, राजीव रंजन सर, दीपक सर मौजूद थे।
