मांडर: मांडर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी मनोज करमाली ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल ने पदभार सौंपा। बताते चलें कि मांडर थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल का तबादला राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना प्रभारी के रूप में हुई है। वहीं कांके थाना में कार्यरत रहे मनोज करमाली को मांडर थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस दौरान मांडर थाना के कर्मियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी का स्वागत किया और निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल को विदाई दी। मौके पर एएसआई प्रदीप चौबे, जोगिंदर सिंह, इफ्तेखार अंसारी, मंटू लोहरा, भीखा खलखो, नौसाद खान, के अलावे अन्य थाना के पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त थाना प्रभारी मनोज करमाली ने कहा कि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ मिलजुल कर कार्य करने का प्रयास करते रहेगें।मांडर थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनी रहे यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी। और इससे पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया भी बदलेगा।
