स्टॉकहोम। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आज अर्थशास्त्र के नोबेल प्राइज का ऐलान हुआ है। आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक नोबेल पुरस्कार 2025 का ऐलान रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज में दोपहर 3:15 बजे हुआ। तीनों को आर्थिक विकास में इनोवेशन की स्टडी के लिए मिला है। इस साल नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों जोएल मोकीर (अमेरिका), पीटर हॉविट (अमेरिका), और फिलिप एघियन (यूके) को मिला है।
नोबेल समिति ने बताया कि इन अर्थशास्त्रियों ने बताया कि इनोवेशन से कैसे आर्थिक विकास का रास्ता खुलता है। तकनीक तेजी से बदलती है और हम सभी पर असर डालती है। नोबेल प्राइज ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक इस पुरस्कार का आधा हिस्सा जोएल मोकिर को तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए और दूसरा हिस्सा संयुक्त रूप से फिलिप एघियन और पीटर हॉविट को रचनात्मक विनाश के माध्यम से सतत विकास के सिद्धांत के लिए प्रदान किया जाएगा। मोकिर ने निरंतर विकास के नए सामान्य बनने के कारणों को उजागर करने के लिए ऐतिहासिक स्रोतों का उपयोग एक साधन के रूप में किया। एघियन और हॉविट ने निरंतर विकास के पीछे के तंत्रों का भी अध्ययन किया।
