पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के पास रहने वाले अनिल चौरसिया के घर पर मंगलवार की आधी रात पांच हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर लगभग ढाई लाख रुपये नगद, एक सोने की चेन और हाथ में पहनने वाला सोने का ब्रेसलेट लूट लिया।
पीड़ित अनिल चौरसिया के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लूटेरे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बुधवार को अनिल चौरसिया ने बड़ाजामदा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की शिकाय के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। आसपास के संदिग्ध इलाकों में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
