Ranchi: 16 अक्टूबर 2025 को SPArC (सोसाइटी फॉर पोएट्री एंड क्रिएटिव आर्ट्स) के बैनर तले, करीम सिटी कॉलेज के IQAC (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल) के सहयोग से, करीम सिटी कॉलेज में स्व-रचित कविता प्रतियोगिता “वी द पोएट” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में आत्म-अभिव्यक्ति के सशक्त माध्यम से छात्रों की साहित्यिक भावना का जश्न मनाया गया। सत्र का संचालन स्नेहा शर्मा ने शानदार ढंग से किया, जिन्होंने पूरे दिन के लिए एक गर्मजोशी भरा और आकर्षक माहौल तैयार किया। उनके उत्साही और धाराप्रवाह संचालन ने कार्यक्रम के प्रवाह को बनाए रखने में मदद…
Author: avnpost
पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमलौंग ओपी अंतर्गत कदवा गांव निवासी मंजु मडैया उर्फ राजेश मडैया (24 वर्ष) को पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को साहेबगंज जिला के रांगा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।इस संबंध में पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने बताया कि वादी प्रधान टुडु, पिता सुन्दर टुडु, निवासी लुखीपुर (थाना-रांगा, जिला-साहेबगंज) के लिखित आवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया था।वादी ने आरोप लगाया था कि आरोपी मंजु मडैया ने उसकी नाबालिग रिश्तेदार के साथ हथियार के बल पर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद लिट्टीपाड़ा (सिमलौंग ओपी) थाना…
रांची। दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट के आदेश के आलोक में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सचिव हाजिर हुए। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार को फूड सेफ्टी ऑफिसर सहित अन्य पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्दी पूरी करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि फूड सेफ्टी ऑफिसर, फूड एनालिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सिर्फ…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति के एक शिष्टमंडल ने राजभवन में भेंट की। इस दौरान समिति ने राज्यपाल को अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम चान्द, थाना तुपुदाना, पंचायत हरदाग, प्रखण्ड नामकुम में पिछले एक वर्ष से बिना किसी स्थानीय या जिला प्रशासन की अनुमति के झारखण्ड महाअभिषेक चर्च द्वारा टेंट पंडाल लगाकर यह दावा किया जा रहा है कि प्रभु यीशु के नाम पर प्रार्थना करने से अंधा, लंगड़ा, बहरा, गुंगा, महामारी, एड्स इत्यादि गंभीर बीमारियां ठीक हो…
मांडर : मांडर स्थित ऑक्सबीज स्कूल में खेल प्रतियोगिता के आयोजन के अवसर पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसका विषय” सेव गर्ल चाइल्ड” रखा गया था। इस मैराथन दौड़ आयोजन का मुख्य उद्देश्य किशोरी बालिकाओं का विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हेसमी स्थित सेख भिखारी स्टेडियम से प्रारंभ हुई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चो और शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस मैराथन दौड़ को तीन किलोमीटर दूरी और पांच किलोमीटर दूरी की श्रेणियों में रखी गई थी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इवोन एक्का ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को रांची के सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।एसीबी सूत्रों के अनुसार एक केस से जुड़े किसी मामले में रीडर ने एक व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी। संबंधित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में जानकारी सही पाये जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया और रीडर सुनील पासवान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर 2025 – एएसजी आई हॉस्पिटल, दृष्टि स्वास्थ्य में “ओनली द बेस्ट” के प्रति प्रतिबद्ध एक प्रमुख नेत्र देखभाल संस्थान, दिवाली सीजन के लिए अपनी विशेष पहल की घोषणा करते हुए उत्साहित है। उत्सव के दौरान पटाखों से संबंधित दुर्घटनाओं के बढ़ते जोखिम को ध्यान में रखते हुए, अस्पताल 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में आंख की चोटों के लिए निःशुल्क परामर्श और आवश्यक सर्जरी की पेशकश कर रहा है। यह सेवा 15 से 24 अक्टूबर 2025 तक सभी एएसजी आई हॉस्पिटल केंद्रों पर उपलब्ध होगी। सुलभ और उच्च-गुणवत्ता वाली देखभाल सुनिश्चित करने के लिए,…
आज दिनांक 16 अक्टूबर को अखिल झारखंड छात्र संघ ( आजसू)के द्वारा रांची विश्विद्यालय के INSTITUTE OF LIGAL STUDIES के डायरेक्टर के द्वारा निकाली गई तुगलकी फरमान एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोध में आजसू के रांची विश्वविद्यालय प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में तालाबंदी किया गया। आजसू छात्र संघ ने निम्नलिखित मांग विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा :- 1 BCI के नियमानुसार ILS का संचालन हो। 2 स्वच्छ पिने का पानी और समय समय पर उसका सफाई हो। 3 खेल का मैदान को व्यवस्थित किया जाए 4 कैंटीन को सुचारु रूप से खोला जाए, 5 लैंग्वेज लैब को…
रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL) की एल.एल.एम. की छात्रा सुश्री मालोती हंब्रोम ने जर्मनी के बर्लिन में आयोजित प्रतिष्ठित जर्मन-भारत नवाचार शिखर सम्मेलन (GIIC) 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। मालोती का जन्म पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी नंबर 1 की एक आदिवासी समुदाय में हुआ है। उनकी यह सफलता समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता की प्रेरणादायक मिसाल है। यह शिखर सम्मेलन 6 और 7 अक्टूबर को बर्लिन में आयोजित हुआ था, जो दोनों देशों के बीच नवाचार और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने पर केंद्रित…
थेरेपिस्ट सह काउंसलर तनुश्री सेनगुप्ता ने सरला बिरला विश्वविद्यालय की छात्राओं को दिया टिप्स Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के मेंटल हेल्थ क्लब द्वारा “स्ट्रेस मैनेजमेंट और इमोशनल वेलबीइंग” विषय पर विवि सभागार में एक विशेषज्ञ वार्ता एवं इंटरएक्टिव काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जीवन में भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की दिशा में मार्गदर्शन देना था। सत्र की मुख्य वक्ता श्रीमती तनुश्री सेनगुप्ता, आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची की वरिष्ठ परामर्शदाता रहीं। उन्होंने अपने व्यापक अनुभव के आधार पर छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता…