नई दिल्ली। भारतीय महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम ने शनिवार को क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) और विश्व कप आयोजन समिति के प्रतिनिधियों के साथ श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूरिया से मुलाकात की। यह मुलाकात राजधानी दिल्ली में हुई। श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी भारत के तीन दिवसीय दौरे भारत आई हुई हैं। यह बैठक आगामी पहले महिला नेत्रहीन टी20 विश्व कप 2025 से पहले विशेष महत्व रखती है, जिसे भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से 11 से 23 नवंबर तक आयोजित करेंगे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में सीएबीआई के चेयरमैन और समार्थनम ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. महांतेश जी.…
Author: avnpost
एरफौद (मोरक्को)। भारत की मशहूर मोटरस्पोर्ट रेसर ऐश्वर्या पिस्से ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वह विश्व की सबसे कठिन मानी जाने वाली ‘रैली डू मोरोक’ को पूरा करने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया और 2025 एफआईएम वर्ल्ड रैली-रेड चैंपियनशिप (डब्ल्यू2आरसी) में कुल मिलाकर रजत पदक जीता। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ऐश्वर्या पिस्से विश्व रैली-रेड चैंपियनशिप में पोडियम फिनिश करने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला बन गई हैं। यह उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा वर्ल्ड टाइटल है। ‘रैली डू मोरोक’…
रांची। झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी डॉ. माईकलराज एस ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बिहार से लगते झारखंड राज्य के जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ व्यापक रूप से सुरक्षा की समीक्षा की गयी। पुलिस महानिरीक्षक की समीक्षा बैठक में हजारीबाग, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, पलामू, कोडरमा, देवघर, साहेबगंज और दुमका के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षकों को बिहार-झारखंड के सीमावर्ती जिलों में अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं नक्सलियों के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्देश…
रांची। दीपावली के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी छह सदनों के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सृजनशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, पर्व-परंपरा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को भी मनमोहक रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने उपस्थित होकर सभी विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आचार्यों को दीपावली और छठ व्रत की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समिति के सदस्य लाल अशोक नाथ शाहदेव, प्राचार्य ललन कुमार,…
बुढ़मू : शनिवार का दिन यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, डड़िया (ठाकुरगाँव, राँची) के लिए कुछ खास रहा। दीपावली के आगमन से पहले विद्यालय परिसर रंगों, प्रकाश और उत्साह से झिलमिला उठा। विद्यालय में “दिया बनाओ प्रतियोगिता” एवं “रंगोली बनाओ प्रतियोगिता” का आयोजन हुआ, जिसमें नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपनी कल्पनाओं के रंग बिखेर दिए।छात्रों ने दीप सज्जा और रंगोली के माध्यम से न केवल कला का प्रदर्शन किया, बल्कि समाज को प्रेरक संदेश भी दिया। किसी ने “नारी के रूप अनेक” थीम से स्त्री-शक्ति को चित्रित किया, तो किसी ने “सेव प्लानेट” के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की पुकार उठाई। “वोट फॉर…
Ranchi: भारतीय संस्कृति की जीवंत और विविधतापूर्ण भावना सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची में उस समय पूर्ण रूप से अभिव्यक्त हुई जब विद्यार्थियों ने उत्साह, सृजनशीलता और सामूहिक सौहार्द के साथ दीपावली एवं छठ पर्व का उल्लासपूर्ण उत्सव मनाया। विद्यालय परिसर में आयोजित यह समारोह परंपरा, आनंद और एकता का सुंदर संगम था। उत्सव की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने दोनों पर्वों के महत्व पर प्रकाश डाला। दीपावली, जो रोशनी और सद्भाव का पर्व है, उसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के साथ-साथ सूर्य देव एवं छठी मैया को समर्पित छठ पूजा के जीवनदायिनी संदेश को…
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट में कहा- अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके ) मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं है। टीवीके एक मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी बनने के लिए जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करती। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव की बेंच के सामने ECI के वकील निरंजन राजगोपाल ने कहा- किसी पार्टी को राज्य स्तर पर मान्यता पाने के लिए कम से कम 6% वैध वोट और विधानसभा की दो सीटें या लोकसभा की एक सीट जीतनी जरूरी होती है। कोर्ट ने ये बातें उन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कही, जिनमें टीवीके…
गांधीनगर। गुजरात सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने मंत्रिपरिषद में 19 नए चेहरों को शामिल किया है। नवगठित मंत्रिमंडल में पिछली टीम के छह सदस्यों को बरकरार रखा, जिनमें हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इस फेरबदल के साथ मंत्रिपरिषद में अब मुख्यमंत्री सहित कुल सदस्यों की संख्या 17 से बढ़कर 26 हो गई है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में अधिकतम 27 मंत्री (सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत) हो सकते हैं। यह कैबिनेट पुनर्गठन 2027…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी। बिहार की जनता ने यह तय कर लिया है कि नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को एनडीए गठबंधन की ओर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। गृह मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता को इस बार “चार- चार दीपावली” मनाने का अवसर मिल रहा है। 14 नवंबर को जब बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी, तब वह दिन बिहार की एक “बड़ी…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के प्रस्तावित विद्युत संशोधन विधेयक 2025 के अनुसार राज्य सरकारें यदि विद्युत निजीकरण के लिए तैयार नहीं होती हैं। ऐसी स्थिति में उनकी केंद्रीय सहायता बंद कर दी जाएगी। 7 राज्यों के ग्रुप आफ मिनिस्टर्स की बैठक,हाल ही में हुई है। जिसमें केंद्र सरकार ने निजीकरण की मंशा को स्पष्ट कर दिया है। राज्यों को विद्युत निजीकरण के लिए तीन विकल्प दिए गये हैं। यदि इन तीन विकल्पों को राज्य सरकारें स्वीकार नहीं करती है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार की विद्युत में मिलने वाली केंद्रीय सहायता बंद कर दी जाएगी। पहले विकल्प के रूप में…