Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»ऐश्वर्या पिस्से ने रचा इतिहास, रैली डू मोरोक में रजत जीतने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला बनीं
स्पोर्ट्स

ऐश्वर्या पिस्से ने रचा इतिहास, रैली डू मोरोक में रजत जीतने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला बनीं

avnpostBy avnpostOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

एरफौद (मोरक्को)। भारत की मशहूर मोटरस्पोर्ट रेसर ऐश्वर्या पिस्से ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वह विश्व की सबसे कठिन मानी जाने वाली ‘रैली डू मोरोक’ को पूरा करने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया और 2025 एफआईएम वर्ल्ड रैली-रेड चैंपियनशिप (डब्ल्यू2आरसी) में कुल मिलाकर रजत पदक जीता।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ऐश्वर्या पिस्से विश्व रैली-रेड चैंपियनशिप में पोडियम फिनिश करने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला बन गई हैं। यह उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा वर्ल्ड टाइटल है।

‘रैली डू मोरोक’ दुनिया की सबसे कठिन क्रॉस-कंट्री रैलियों में गिनी जाती है और इसे ‘डकार रैली’ से पहले की अंतिम और सबसे अहम परीक्षा माना जाता है। इस वर्ष की रैली में कुल 2,299 किमी की रेसिंग दूरी थी, जिसमें 1,478 किमी की स्पेशल स्टेज शामिल थीं। प्रतिभागियों को रेत के टीलों, पत्थरीले रास्तों और जटिल नेविगेशन जैसी कड़ी परिस्थितियों से होकर गुजरना पड़ा।

ऐश्वर्या ने रैली2 श्रेणी में भाग लेते हुए मुश्किल परिस्थितियों, तेज गर्मी और तकनीकी चुनौतियों का डटकर सामना किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

ऐश्वर्या पिस्से ने अपनी ऐतिहासिक जीत पर कहा, “मोरक्को ने हर चीज़ की परीक्षा ली, स्किल, सहनशक्ति और जज़्बे की। इस रैली को पूरा करना और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीतना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह सालों की मेहनत, त्याग और विश्वास का नतीजा है। मुझे गर्व है कि मैं भारत और एशिया का झंडा इस मंच पर ऊँचा उठा पाई।”

इस उपलब्धि के साथ ऐश्वर्या अब तक की भारत की सबसे सफल महिला रेसर बन गई हैं। उनके नाम अब 4 वर्ल्ड टाइटल और 11 नेशनल चैंपियनशिप दर्ज हैं। उनकी यह सफलता डकार रैली 2026 की तैयारियों में भी एक अहम कदम है।

टीवीएस रेसिंग और अपने अन्य साझेदारों के समर्थन से एक प्राइवेटियर के रूप में भाग लेते हुए ऐश्वर्या ने पूरे सीजन में शानदार निरंतरता और पेशेवर प्रदर्शन दिखाया, जो उनके जज़्बे और भारत में उभरती मोटरस्पोर्ट प्रतिभा की ताकत को दर्शाता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.