मांडर : मांडर स्थित ऑक्सबीज स्कूल में खेल प्रतियोगिता के आयोजन के अवसर पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसका विषय” सेव गर्ल चाइल्ड” रखा गया था। इस मैराथन दौड़ आयोजन का मुख्य उद्देश्य किशोरी बालिकाओं का विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हेसमी स्थित सेख भिखारी स्टेडियम से प्रारंभ हुई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चो और शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस मैराथन दौड़ को तीन किलोमीटर दूरी और पांच किलोमीटर दूरी की श्रेणियों में रखी गई थी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इवोन एक्का ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि यह मैराथन दौड़ केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। हम सब चाहते हैं कि हर बच्चा समझे कि क्षमता का कोई लिंग नहीं होता है। आज की आधुनिक युग की लड़कियां भी आगे बढ़ के नेतृत्व करते हुए सपनों को साकार कर सकती हैं। छात्र वर्ग में एवरेस्ट हाउस की छात्रा शिखा तिर्की, छात्र वर्ग में देवव्रत, शिक्षक वर्ग में अस्मिता कुजूर , व विवेकानंद प्रसाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इवोन एक्का , निदेशक तौफीक आलम,जितेंद्र सिंह,असद आलम के अलावे अन्य मौजूद रहे।
