आज दिनांक 16 अक्टूबर को अखिल झारखंड छात्र संघ ( आजसू)के द्वारा रांची विश्विद्यालय के INSTITUTE OF LIGAL STUDIES के डायरेक्टर के द्वारा निकाली गई तुगलकी फरमान एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोध में आजसू के रांची विश्वविद्यालय प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में तालाबंदी किया गया।
आजसू छात्र संघ ने निम्नलिखित मांग विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा :-
1 BCI के नियमानुसार ILS का संचालन हो। 2 स्वच्छ पिने का पानी और समय समय पर उसका सफाई हो। 3 खेल का मैदान को व्यवस्थित किया जाए
4 कैंटीन को सुचारु रूप से खोला जाए, 5 लैंग्वेज लैब को जल्द से जल्द खोला जाए किया जाए। 6 कंप्यूटर लैब को जल्द से जल्द खोला जाए, 7. बाथरूम की सफ़ाई अभिलंब किया जाय इत्यादि मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा गया। 8. प्रति वर्ष एनुअल फेस्ट कराया जाय , 9. क्लासरूम में AC एवं माइक की सुविधाल बहाल की जाए , 10. फैकल्टी एवं कर्मचारियों की कमियों को अभिलंब पूरी की जाय । 11. लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी को अभिलंब दूर किया जाय ।
चार घंटे के तालाबंदी के बाद रांची विश्वविद्यालय CVS के निदेशक डॉ मुकेश चंद्र मेहता और सह निदेशक डॉ स्मृति सिंह ILS के निदेशक डॉ मयंक मिश्रा ILS पहुंचे तो आजसू के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी आधा घंटा तक बंदी बनाएं रखा,उसके उपरांत आजसू के प्रतिनिधि और छात्रों ने सभी अधिकारीयों से संयुक्त वार्ता किया उसके उपरांत ताला खोला गया और साथ ही साथ *लैंग्वेज लैब और कंप्यूटर लैब* बॉयज एवं गर्ल्स कॉमन रूम के उन्हीं के द्वारा छात्र छात्राओं के लिए खुलवाया गया। और सभी जायज़ मांगों मांगो पर सहमति जताते हुए 1 माह के भीतर पूरी करने की बात हुई । तत्पश्चात आंदोलन को समाप्त किया ।
