Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच बने सैराज बहुतुले
स्पोर्ट्स

पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच बने सैराज बहुतुले

avnpostBy avnpostOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइज़ी पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने बुधवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच सैराज बहुतुले को आगामी सीज़न के लिए टीम का नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की।

बहुतुले ने सुनील जोशी की जगह ली है, जो 2023 से 2025 तक इस भूमिका में रहे। सैराज बहुतुले घरेलू क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें एक बेहद सम्मानित क्रिकेट कोच के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने इससे पहले केरल, गुजरात, विदर्भ और बंगाल जैसी घरेलू टीमों के साथ कोचिंग की है, साथ ही राजस्थान रॉयल्स (आईपीएल फ्रेंचाइज़ी) के साथ भी काम किया है, जहां उन्होंने युवा प्रतिभाओं के विकास और विभिन्न प्रारूपों में गेंदबाज़ी रणनीतियों को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।

पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने बहुतुले का टीम में स्वागत करते हुए एक आधिकारिक बयान में कहा, “हम सुनील जोशी को उनके समर्पण और पंजाब किंग्स के लिए वर्षों से किए योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हैं। आगे बढ़ते हुए, हमें सैराज बहुतुले का हमारे कोचिंग स्टाफ में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। सैराज का खेल के प्रति गहरा ज्ञान, विशेष रूप से घरेलू गेंदबाज़ों को तैयार करने और रणनीति बनाने का व्यापक अनुभव, हमारी टीम के लिए अमूल्य साबित होगा। उनकी विशेषज्ञता हमारे विज़न के अनुरूप है, जो आगामी सीज़न के लिए एक मजबूत और एकजुट गेंदबाज़ी इकाई बनाने पर केंद्रित है।”

बहुतुले ने भी फ्रेंचाइज़ी से जुड़ने पर अपनी उत्सुकता जताई और कहा, “मैं आगामी आईपीएल सीज़न के लिए पंजाब किंग्स में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल होकर बहुत उत्साहित हूं। यह टीम अलग अंदाज़ में क्रिकेट खेलती है और मैं देख सकता हूँ कि इसकी क्षमता बहुत बड़ी है। टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और मैं उनके साथ काम करने, उनकी कौशल को निखारने और उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए उत्सुक हूँ।”

यह नियुक्ति आगामी खिलाड़ी नीलामी और सीज़न से पहले टीम के कोर यूनिट को रणनीतिक विशेषज्ञता से सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.