Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व
झारखंड

रांची में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

avnpostBy avnpostOctober 28, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रांची जिले के सभी छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जिला प्रशासन की ओर से पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं।
रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने महापर्व में अपनी धर्मपत्नी संग हटनिया तालाब छठ घाट पर संध्याकालीन एवं प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित किया और समस्त जिलावासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति, अनुशासन और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी छठ घाटों पर पर्याप्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी घाटों पर तैनाती की गई थी। महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती व्रती महिलाओं की सुरक्षा के लिए की गई। इसके अलावा संवेदनशील घाटों पर ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी से निगरानी,आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम और रेस्क्यू टीम की भी तैनाती की गई थी।
चिकित्सा और आपात सेवास्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक प्रमुख छठ घाटों पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती की गई थी। प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड काउंटर बनाए गए थे, विशेष रूप से महिला और वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किए गए।
प्रकाश और पेयजल व्यवस्थाॉरांची के सभी छठ घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई, ताकि संध्याकालीन और प्रातःकालीन अर्घ्य के समय श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। पेयजल की उपलब्धता के लिए अस्थायी टैंकर एवं पाइप लाइन कनेक्शन लगाए गए। बिजली विभाग और नगर निगम की टीमों ने लगातार निगरानी रखी, जिससे कि कोई तकनीकी बाधा न आए।
ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्थापुलिस प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान सड़कों पर प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की गई। प्रमुख मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक सिस्टम और नो-पार्किंग जोन बनाए गए। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए। यातायात पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की गई।
नियंत्रण कक्ष और निगरानी दलजिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर सभी घाटों से निरंतर संपर्क बनाए रखा गया। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं विभिन्न घाटों का निरीक्षण करते रहे। प्रखंड एवं नगर स्तर पर मॉनिटरिंग टीम गठित की गई, जिसने सभी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी।
स्वच्छता और सौंदर्यीकरण कार्यरांची नगर निगम की ओर से सभी प्रमुख छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। घाटों की सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्र में मलबा और कचरा हटाया गया। कूड़ेदान और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था भी की गई। घाटों पर चूना, ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक का छिड़काव भी किया गया।
सौहार्दपूर्ण, भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ महापर्वछठ महापर्व के दौरान पूरे जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला प्रशासन की ओर से महापर्व के सफल आयोजन के लिए सभी छठ पूजा समितियों, सर्वधर्म केंद्रीय शांति समिति, मीडिया बंधुओं, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि छठ पर्व हमारी आस्था और एकता का प्रतीक है। सभी के सहयोग से यह आयोजन न केवल भव्य और भक्तिमय रहा, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित और सुव्यवस्थित भी रहा। छठ महापर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर व्यवस्थाएं की गईं थीं।
रांची जिला प्रशासन ने छठ पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों की और दिए गए सहयोग की सराहना की है। उपायुक्त ने कहा कि समिति के सदस्यों ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूजा के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उपायुक्त कहा कि छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर समिति के सक्रिय सहयोग से प्रशासन को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं के सुचारू संचालन में विशेष मदद मिली। केंद्रीय शांति समिति के सदस्य लगातार घाटों का निरीक्षण करते रहे और किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलने से रोकने में उन्होंने अहम योगदान दिया।
रांची जिला प्रशासन ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक एकता और सामुदायिक सौहार्द के लिए सहयोग मिलता रहेगा, तो जिले में सभी त्योहार शांति और सद्भाव के साथ संपन्न होंगे। जिला प्रशासन ने छठ पर्व के दौरान तैनात सभी पदाधिकारियों, पुलिस बल, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों और स्वयंसेवकों के योगदान की प्रशंसा की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

October 31, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

October 31, 2026

झारखंड के आईपीएस अनूप बिरथरे सहित 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

October 31, 2026

✤ अभी-अभी

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

October 31, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

October 31, 2026

झारखंड के आईपीएस अनूप बिरथरे सहित 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

October 31, 2026

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.