Author: avnpost

पटना । बिहार के मुंगेर, लखीसराय और नालंदा जिले में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश नक्सलवाद मुक्त हो रहा है, आतंकवाद से मुक्त हो चुका है और भ्रष्टाचार से भी मुक्त हो चुका है। अमित शाह ने कहा कि 2005 के पहले, पूरा बिहार जंगलराज की चपेट में था। सारे उद्योग, व्यापार, ट्रेडिंग बंद हो गए थे, बस एक ही धंधा चल रहा था अपहरण और फिरौती का…आपने नीतीश बाबू के हाथ में बिहार का शासन दिया, नीतीश बाबू ने जंगलराज को समाप्त कर दिया…

Read More

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की जनता की जरूरतें सरकार की प्राथमिकता है। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार विविध स्रोतों से किफायती तेल खरीद सुनिश्चित कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में रूसी तेल कंपनियों पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध पर कहा कि इनके प्रभावों का गहराई से अध्ययन किया जा रहा है। हमारा निर्णय वैश्विक बाज़ार की बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऊर्जा स्रोतों के व्यापक प्रश्न पर भारत की स्थिति पहले से स्पष्ट है कि भारत की…

Read More

बोकारो (झारखंड): धार्मिक आस्था के महापर्व छठ के दौरान बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। छठ के पहले अर्घ्य की रात, तीन दरिंदे युवकों ने एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की वारदात को अंजाम दिया। इस जघन्य अपराध में एक स्थानीय महिला ने भी सहायक (मास्टरमाइंड) की भूमिका निभाई। बोकारो पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों—तीन युवक और एक महिला—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छठ की रात को अंजाम दी गई दरिंदगी पीड़िता…

Read More

वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर समय पर पंजीकरण ज़रूरी: मौलाना साबिर, मुफ़्ती तल्हा रांची: मजलिस उलेमा झारखंड ने आज हज हाउस रांची में वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें औकाफ के मुतवल्ली ने भाग लिया। मजलिस उलेमा झारखंड के अध्यक्ष हज़रत मौलाना साबिर हुसैन अल-मुज़ाहिरी और मजलिस उलेमा झारखंड के महासचिव हज़रत मौलाना मुफ़्ती तल्हा नदवी ने बताया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संपत्तियों को 5 दिसंबर की समय सीमा तक ‘उम्मीद पोर्टल’ पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। इसी सिलसिले में मजलिस उलेमा…

Read More

रांची। चक्रवार्ती तूफान मोंथा के कारण रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे ठंड बढ़ गई है। मोंथा के प्रभाव के कारण शुक्रवार तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य के जिन विभिन्न इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई है उनमें रांची में 21 मिमी, खूंटी में 48 मिमी, बहरागोरा 42.4, गुडाबांधा में 33.4, जमशेदपुर में 32.6, पुटकी में 31.2, अड़की में 25, नामकुम में 25 मिमी, हरिहरगंज में 24, खरसावां में 22.8, नीमडीह में…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने गुरुवार को राजधानी रांची स्थित लालपुर, नगड़ाटोली स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय में बने शौचालय की दुर्दशा मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची नगर निगम को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने नगर निगम से पूछा है कि उक्त स्कूल का शौचालय का दरवाजा टूट जाने के बाद उसकी मरमती क्यों नहीं की गई। स्कूल में बने नगर निगम का शौचालय इतना गंदा क्यों है? उसमें ताला क्यों जड़ा हुआ है। मामले में…

Read More

रांची। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन में गुरुवार को डब्ल्यू जॉन मल्टिपर्पस बोर्डिंग स्कूल, नगड़ी में छात्र-छात्राओं के लिए डॉन अभियान के तहत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी, राजेश कुमार सिन्हा, लाइफ सेवर्स एनजीओ के प्रमुख अतुल गेरा, इंसपेक्टर सीआईडी रिजवान अंसारी, इंस्पेक्टर एनसीबी संजीत कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, रॉटरी क्लब ऑफ रांची, साउथ के सदस्य सहित कई पीएलवी उपस्थित थे। कार्यक्रम में राजेश कुमार सिन्हा ने भारतीय संविधान का अनुच्छेद 47 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफीम या पोस्ता के उत्पादन या कब्ज़े…

Read More

रांची। पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला परिषद उपाध्यक्ष, पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष सहित कई भाजपा नेतायों ने गुरुवार को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कराई। सबों ने एक स्वर में कहा कि झामुमो के विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थामा है। पार्टी के दिशा निर्देश पर वे आगे बेहतर कार्य करेंगे। झामुमो केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मोर्चा की सकारात्मक विचारधारा और…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को कम से कम दस्तावेज देने पड़ें, इसके लिए 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की पैतृक मैपिंग का कार्य तेजी और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जाए। के. रवि ने सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएं, जिनमें सभी बीएलओ अनिवार्य रूप से शामिल हों। बीएलओ को भौतिक सत्यापन के बाद सभी…

Read More

रांची: छठ पर्व के अवसर पर एचडीएफसी बैंक ने बीकानेर के सहयोग से अपनी विभिन्न शाखाओं में बड़े पैमाने पर ठेकुआ मेकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया। ठेकुआ एक पारंपरिक और अत्यंत प्रिय व्यंजन है, जो छठ पूजा के दौरान बनाया जाता है और हर परिवार के लिए भावनात्मक एवं सांस्कृतिक महत्व रखता है। इस आयोजन में महिला ग्राहकों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया, अपनी पाक-कला और सांस्कृतिक गर्व का सुंदर प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम परंपरा और उत्सव का एक अद्भुत संगम बन गया, जो एचडीएफसी बैंक की अपने ग्राहकों के त्योहारी अनुभवों का हिस्सा बनने की…

Read More