मुंबई।रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती निता अंबानी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर देशभर में लोग उनके बहुआयामी योगदान और समाज-निर्माण में निभाई गई अग्रणी भूमिका को याद कर रहे हैं। निता अंबानी को एक दूरदर्शी, संवेदनशील और प्रेरक नेतृत्वकर्ता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में ऐसी स्थायी छाप छोड़ी है, जिसने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। उनके नेतृत्व में स्थापित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS), एनएमएएसीसी (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर), सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल, और मुंबई इंडियंस जैसी संस्थाएँ आज…
Author: avnpost
रांची। श्री गुरुनानक सत्संग सभा की अंतिम प्रभात फेरी शुक्रवार को गुरूद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से निकाली गई। प्रभात फेरी देवकी नंदन दुआ, रमेश पपनेजा की गली, चौधरी बागान होते हुए भगवान सिंह बेदी, सरदार त्रिलोचन सिंह,शालु (दीपक), सरदार हरभजन सिंह के आवास से होते हुए मनोहर मुंजाल, जीतू काठपाल की गली होते हुए वापस पार्किंग गेट पहुंच कर समाप्त हो गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों के सामने साफ सफाई कर, आतिशबाजी, पुष्प वर्षा के साथ फेरी का स्वागत किया। सरदार छोटु सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की। मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने राज भवन में भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मंत्री से राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसमें गुणवत्तापूर्ण सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि हमारे राज्य में ऐसा शैक्षणिक वातावरण विकसित हो, जिससे राज्य के बाहर के विद्यार्थी भी यहां आकर शिक्षा ग्रहण करने की जिज्ञासा रखें। राज्यपाल ने उक्त अवसर पर मंत्री को अपने सुपुत्र के विवाह उपरांत आयोजित ‘आशीर्वाद समारोह’ में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया।…
सना हज एंड उमराह सर्विस से 35 जायरीन रांची एयरपोर्ट से उमरा पर रवाना रांची : इलाही हिंद में जीना भी कोई ऐसा जीना है, यहां मजधार में अब तेरे बंदों का सफ़ीना है। अरब की सरजमीन कितनी मुकद्दस है जहां वालों, खुदा का घर है मक्का और नबी का घर मदीना है। जब यह कलाम हज़रत कारी सोहेब अहमद ने पढ़ी तो बाहर एयरपोर्ट में लोग सुनने के लिए जमा हो गए। मौका था सना हज एंड उमरा सर्विस से पाक सफर पर रवाना होने का। सना हज एंड उमरा सर्विस से लगातार उमरा जाने वालों का जत्था रांची…
मांडर: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मांडर थाना में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली के नेतृत्व में एक दौड़ भी आयोजित की गई जिसका शुभारम्भ मांडर थाना परिसर से किया गया और समापन मांडर प्रखंड मुख्यालय परिसर में पहुंच कर किया गया। इस दौड़ में मांडर थाना में कार्यरत पुलिस कर्मियों और आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज करमाली ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज…
मांडर: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कंजिया स्थित सहकारी डेयरी फेडरसेसन लिमिटेड की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर के किया गया। इस अवसर पर हमारे देश भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए उनके योगदान को लेकर याद किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए शाखा प्रबंधक अनंत कुमार ने कहा कि दुग्ध उत्पादन की क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों की तरक्की में एक नई पहचान दी है। आज ग्रामीण क्षेत्रों…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी के दुलमी प्रखंड, होहद गांव स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने विधायक श्रीमती ममता देवी के ससुर स्मृति शेष-स्व० सरयु महतो जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती ममता देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो सहित अन्य विधायकगण…
भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। DY पाटिल स्टेडियम में 339 रन का टारगेट भारतीय टीम 48.3 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया। जेमिमा रॉड्रिग्ज 127 और अमनजोत कौर 15 रन बनाकर नाबाद लौटीं। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। 2 नवंबर को उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम ने 59 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से जेमिमा रॉड्रिग्ज ने मोर्चा संभाला और…
रांची : तीन वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद झारखंड के नगर निकाय चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। राज्य कैबिनेट ने पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के लिए 14 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है जो सुप्रीम कोर्ट की 50 प्रतिशत सीमा के अंतर्गत है। इससे चुनावी बाधा दूर हो गई है। झारखंड हाईकोर्ट ने देरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए 10 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष जानकी यादव ने स्पष्ट किया कि चुनाव दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच संपन्न कर लिए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों का…
शेखपुरा । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका लक्ष्य बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को समाप्त करना है। वे आजादी के पहले वाला भारत चाहते हैं, जिसमें पिछड़ों, अति पिछड़ों को कोई अधिकार नहीं था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शेखपुरा में आयोजित एक जनसभा में उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो वह किसी एक धर्म और जाति की नहीं होगी, बल्कि सभी धर्म और जातियों की होगी और यह सरकार बिहार के…