मांडर: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मांडर थाना में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली के नेतृत्व में एक दौड़ भी आयोजित की गई जिसका शुभारम्भ मांडर थाना परिसर से किया गया और समापन मांडर प्रखंड मुख्यालय परिसर में पहुंच कर किया गया। इस दौड़ में मांडर थाना में कार्यरत पुलिस कर्मियों और आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज करमाली ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हमारे देश भारत की कई रियासतों को एक सूत्र में पिरो कर एक संपूर्ण राष्ट्र के रूप में समेटा गया है। अंग्रेजो से स्वतंत्रता प्राप्ति तो 15अगस्त 1947को ही मिल गई थी लेकिन हमारे देश में कई छोटी बड़ी रियासतें थी जो एक जुट नही थी ,उन्होंने सभी रियासतों के राजा महाराजाओं से सम्पर्क स्थापित कर के उन्हें एक परिपूर्ण राष्ट्र के रूप में एक सूत्र में पिरोने संवारने का कार्य किया। इस दौरान अन्य गणमान्य लोगों ने भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान के लिए याद किया।
