मांडर: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कंजिया स्थित सहकारी डेयरी फेडरसेसन लिमिटेड की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर के किया गया। इस अवसर पर हमारे देश भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए उनके योगदान को लेकर याद किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए शाखा प्रबंधक अनंत कुमार ने कहा कि दुग्ध उत्पादन की क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों की तरक्की में एक नई पहचान दी है। आज ग्रामीण क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादक किसान अपनी उत्पादों को बड़े शहरों तक पहुंचा रहे हैं। और अपनी आर्थिक स्थिति मे भी सुधार कर रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन “सहकारी से समृद्धि तक “से प्रेरित होकर सहकारी समितियों को सशक्त बनाने ,दुग्ध उत्पादों को एक मंच पर जोड़ने,और ग्रामीण अर्थव्यस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पहल करने की बात कही। मौके पर गुड्डू कुमार,अनुज कुमार, नीरज सिंह,दीपक पथरिया ,आदित्य तिवारी,मांडर थाना के कर्मी नौशाद खान, दुग्ध उत्पादक किसान विनोद सिंह,महादेव उरांव,बुधुवा टाना भगत,विनोद उरांव ,उदय उरांव , के अलावे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
