रांची। झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मंत्री ने कार्यालय के एक-एक कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्य के लिए आए ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति और लापरवाही की शिकायत मंत्री के समक्ष रखी। कार्यालय में पसरे सन्नाटे और बंद कमरों को देखकर मंत्री ने नाराज़गी जताई और तत्काल रांची उपायुक्त (डीसी) को इसकी सूचना दी।…
Author: avnpost
Ranchi: आईआईटी खड़गपुर में आयोजित ‘शौर्य 2025’ क्रिकेट टूर्नामेंट में सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची की टीम उपविजेता बनी। फाइनल मुकाबले में टीम की भिड़ंत मेजबान आईआईटी खड़गपुर की टीम से हुई, जिसमें मेजबान टीम ने जीत हासिल की। टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि टीम की इस सफलता पर टीम के प्रशिक्षकों श्री सुभाष शाहदेव एवं श्री राहुल रंजन समेत खिलाड़ियों को शुभकामनाएं…
मांडर/चान्हो: मांडर टोल प्लाज़ा के प्रबंधन में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस टोल प्लाज़ा का संचालन आशीष जेसवाल कंपनी ने अपने अधीन ले लिया है। नई कंपनी ने कार्यभार संभालते ही स्थानीय निवासियों को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चान्हो और मांडर क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने उनके लिए टोल फ्री पास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल से मांडर और चान्हो के स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे उनका रोज़मर्रा का आवागमन आसान हो…
5 दिसंबर तक अपलोड नहीं करने पर ट्रिब्यूनल में देना होगा स्पष्टीकरण, वक्फ उमूर झारखंड ने चलाया जागरूकता अभियान रांची। झारखंड राज्य में वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने की रफ्तार बेहद धीमी पाई गई है। सोमवार को वक्फ उमूर झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल — जिसमें संयोजक जिया-उल-हक, सह संयोजक अफजल अनीस तथा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट जियाउल्लाह शामिल थे — ने सुन्नी वक्फ बोर्ड झारखंड, कडरू स्थित हज हाउस कार्यालय का दौरा किया और कार्यालय के बड़ा बाबू मो. शमीम से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तार से बातचीत की। बातचीत के दौरान बड़ा बाबू ने बताया कि…
दिनांक 01 नवम्बर 2025 को ट्रेडिशन बैंकेट हॉल, विकाश विद्यालय के पीछे, मेसरा में एक दिवसीय पांचवां रांची जिला ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन रांची जिला युनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन के बैनर तलें झारखंड यूनाइटेड ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के सपोर्ट से कराया गया। प्रतियोगिता झारखंड यूनाइटेड ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के सचिव श्री शकील अंसारी जी तथा रांची जिला युनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव श्री मोहम्मद जमील अंसारी के देख रेख में हुई। इस प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 257 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री – मनोज कुमार चौधरी जो कि जिला अध्यक्ष…
भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती “झारखंड” में श्री बिनोद कुमार, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इंडियन बैंक का प्रथम बार आगमन हो रहा है। श्री बिनोद कुमार 03 नवंबर 2025 से 05 नवम्बर तक झारखंड के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने 16 जनवरी 2025 को इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री कुमार रांची विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक हैं और उन्होंने एनआईबीएम से बैंकिंग और वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। वे प्रमाणित वित्तीय जोखिम प्रबंधक (एफआरएम) और भारतीय बैंकर्स संस्थान (सीएआईआईबी) के प्रमाणित एसोसिएट हैं। 1994 में अपने…
रांची: आज यहाँ जयपाल सिंह मैदान में झारखण्ड राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता सम्पन्न हो गयी. इस प्रतियोगिता में झारखण्ड के विभिन्न जिलों के तक़रीबन 120 खिलाडी और अधिकारियो ने भाग लिया. प्रतियोगिता रेगु इवेंट का आयोजन हुआ जिसमें बालक और बालिका दोनों ही वर्गो के खिलाड़ियों ने भाग लिया. *रांची ओवर ऑल चैंपियन* प्रतियोगिता में रांची टीम ओवरआल चैंपियन बनी जबकि दूसरे स्थान पर रही इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के तौर पऱ समाज सेवी श्री शंकर दुबे मौजूद थे जिन्होंने अपने आशीर्वाचन से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड के प्रेसिडेंट श्री उदय साहू ने…
रांची। रांची के कृष्णा नगर कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इसी के साथ ही शहर की तमाम प्रभात फेरियों का समापन हो गया। प्रभात फेरियों में शब्द गायन से पूरा शहर नानकमय हो गया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आगामी सोमवार को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगाा, जिसमें भाई सरबजीत सिंह जी देवी दुर्गा के भजन गाएंगे। इसकेबाद दोपहर तीन…
रांची। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब झारखंड में खत्म हो गया है। इसके साथ ही राज्य भर में अब ठंड के तेजी से बढ़ने की संभावना है। दरअसल, झारखंड के विभिन्न जिलों में ‘मोंथा’ के चलते तीन-चार दिनों से बारिश हो रही थी। इससे आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। विभाग का कहना है कि रांची सहित कई जिलों में देर रात और सुबह में कुहासा छाया रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे…
रांची: रविवार को रांची जिला अंतर्गत पुंदाग साहु चौक स्थित संगी मिलन मैरज हाल में छोटा नगपुरिया तेली उत्थान समाज की विशेष बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुंदाग शाखा के पूर्व अध्यक्ष धनिराम साहू ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी सूरज कुमार साहू ने बखूबी निभाई।बैठक का मुख्य आकर्षण रहा पुंदाग शाखा के नये अध्यक्ष के रूप में राम कुमार विद्यार्थी की नियुक्ति। उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा गया और समाज की मजबूती के लिए नई जिम्मेदारियां दी गईं। वहीं, समाज के प्रति पूर्व अध्यक्ष धनिराम साहू के निष्पक्ष और समर्पित योगदान को देखते हुए…