काबुल,:अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में मजार-ए-शरीफ के समीप खुल्म में रविवार की रात शक्तिशाली भूकंप से 20 लोगों की मौत हो गयी और 320 से अधिक लोग घायल हो गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार स्थानीय समयानुसार कल रात लगभग 12:59 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का केंद्र उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ के पास खुल्म से लगभग 22 किलोमीटर (14 मील) पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में रहा। अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मजार-ए-शरीफ और आसपास के इलाकों के अस्पतालों में सैकड़ों घायल लोगों को भर्ती कराया गया है तथा प्रभावित इलाके में…
Author: avnpost
रांची। राज्य में रक्त सेवा को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से बीटीएस झारखंड ने ब्लड बैंक मैनेजमेंट सिस्टम (बीबीएमएस) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. इस पहल के माध्यम से सभी रक्त केंद्रों का डिजिटलीकरण करते हुए रक्त प्रबंधन में दक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी. कार्यक्रम का उद्घाटन विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परियोजना निदेशक डॉ नेहा अरोड़ा, सदस्य सचिव एसबीटीसी डॉ एस एस पासवान, सहायक परियोजना निदेशक डॉ पी के सिन्हा और सी-डैक नोएडा के परियोजना समन्वयक राम जी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. सी-डैक के राष्ट्रीय विशेषज्ञ राम जी गुप्ता ने बीबीएमएस के…
सहरसा। बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण के लिए होने वाले मतदान का प्रचार अभियान अब अपने अंतिम चरण में है।तमाम दलों के नेता प्रदेश की जनता से अपने-अपने दलों के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पहले चरण की वोटिंग से पहले सहरसा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत महागठबंधन के तमाम घटक दलों पर तीखा प्रहार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को एक बार फिर जंगलराज में…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में कुछ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के दौरान अबतक प्रवर्तन एजेंसियों की समन्वित पहल से 108.19 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अवैध प्रलोभन जब्त किए गए। इनमें 9.62 करोड़ रुपये नकद, 42.14 करोड़ रुपये (9.6 लाख लीटर) मूल्य की शराब, 24.61 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ, 5.8 करोड़ रुपये मूल्य की कीमती धातुएं और 26 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अन्य मुफ्त उपहार शामिल हैं। चुनाव आयोग ने राज्य व केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू करने के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और चीन के परमाणु हथियारों के परीक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग में किसके साथ डील करना ज्यादा मुश्किल है। सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि पाकिस्तान न्यूक्लियर टेस्टिंग कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति से जब यह पूछा गया कि चीन लंबी पारी खेलता है तो ट्रंप ने कहा, हम भी लंबी पारी खेलते हैं। यह भी बाकी सबकी तरह है। हम भी उनके लिए खतरा हैं। मुझे लगता है कि हम…
नई दिल्ली। भारत आज अपने विकास की एक ऐतिहासिक घड़ी में खड़ा है, जब उसकी 65% आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है और 2047 तक विकसित भारत का सपना सामने है। इस महत्वपूर्ण दौर में, मेरा युवा भारत भारत सरकार की एक ऐतिहासिक पहल बनकर उभरा है- एक राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म जो युवाओं को सशक्त बनाकर उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बदलने के लिए समर्पित है। 31 अक्टूबर 2023 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में लॉन्च हुआ माई भारत तकनीक, सुशासन और जनभागीदारी का एक सशक्त संगम है। यह…
पटना। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को सहरसा जिले के सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बिहार में मतदाता सूची से 65 लाख लोगों का नाम काट दिया गया है, जो न केवल उनके मताधिकार का हनन है, बल्कि सीधे तौर पर उनकी नागरिकता छीनने जैसा गंभीर कदम है। निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से सभास्थल पहुंची प्रियंका गांधी ने अपने 25 मिनट के भाषण के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव या तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया, बल्कि सीधे…
पटना/शिवहर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को शिवहर और सीतामढ़ी जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया और लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इन सभाओं के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और विपक्षी महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, मैं अभी यहीं से बिहार चुनाव का रिजल्ट बता देता हूं। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार में भारी बहुमत से राजग…
रांची। झारखंड ठंड की गिरफ्त में आने लगा है। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रांची में रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को रांची में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था, जो सोमवार को गिरकर 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में रविवार को 22.5 डिग्री की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, डालटेनगंज में 21.3 डिग्री की तुलना में 18.5 डिग्री, बोकारो में 22.2 डिग्री की तुलना में 19.1 डिग्री और चाईबासा…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन रविवार की देर रात राजधानी की विधि-व्यवस्था का निरीक्षण करने अचानक सड़कों पर निकले। एसएसपी के औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को नहीं थी। निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ओरमांझी और पिठोरिया के थाना प्रभारियों से एसएसपी ने स्पष्टीकरण मांगा है। एसएसपी राकेश रंजन ने बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू, बायपास रोड और अरगोड़ा चौक सहित शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण इलाकों की विधि-व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया। कर्मियों से…