सरायकेला। सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सरकारी अनाज गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) अभिषेक हाजरा की मंगलवार को मौत हो गई। टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के बर्न यूनिट में पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और पूरे खाद्य आपूर्ति विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल, बीते मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित झारखंड खाद्य निगम (जेएफसी) के सरकारी अनाज गोदाम में अचानक आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही एजीएम अभिषेक…
Author: avnpost
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सोनुआ-गुदड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित सारंडियापोस गांव के पास मंगलवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो लोगों को सोनुआ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे के वक्त सारंडियापोस निवासी जितेन महतो (25) अपने भतीजी जयश्री महतो (10) और भतीजे रूपेश महतो (7) को अर्जुनपुर स्कूल छोड़ने के लिए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है। लेकिन, यह निर्णय होने में बहुत देर हो गयी। कांग्रेस और राजद के बीच सीट बंटवारे को लेकर जिस तरह की खींचतान चली, उसका संदेश अच्छा नहीं गया। एनडीए की भी कमोबेश वही स्थिति रही। उसके शीर्ष नेता यह तो कह रहे हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं। बहरहाल, महागठबंधन के घटक दलों ने तेजस्वी के नाम पर मुहर लगा कर एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया…
अंबेडकर आवास पर दो लाख की सहायता राशि तय रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्ताव पारित किए गए. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि जल संसाधन विभाग अंतर्गत रांची जिला के मांडर और चान्हों प्रखंड के गांवों में दक्षिण कोयल नदी से भूमिगत पाइप लाइन बिछाकर जलापूर्ति करने की स्वीकृति दी गई. इसके अंतर्गत मांडर और चान्हों प्रखंड के 4055 हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा. 236.20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई. अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को आवास बोर्ड आवंटित भूमि के निबंधन…
घाटशिला/मुसाबनी। घाटशिला: घाटशिला उपचुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार तेज हो गया है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत कुईलीसुता गांव के मार्शल मैदान में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमेशा से ही विपक्ष के लोग दलित, आदिवासी को दबाने का काम करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन पर भी गलत आरोप लगाकर जेल में बंद कर दिया था, इसके बाद हमने चाचा चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन आज वे झारखंड मुक्ति…
जिला प्रशासन ने प्रकृति को प्रधानता देते हुए जगह – जगह बांस का बेंच, डस्टबिन आदि का कराया है निर्माण यहां आने वाले श्रद्धालु बाबा लुगु का करें दर्शन – एक अच्छा संदेश लेकर जाएं और एक अच्छा संदेश देकर जाएं, जिला प्रशासन का सेवा करना ध्येय आदरणीय दिशोम गुरू शिबु सोरेन की स्मृति में प्रदर्शनी का आयोजन – होगा संगोष्ठी, लुत्फ होती जा रही स्वदेशी खेल – लाइव पेटिंग का भी हुआ आयोजन माननीय मुख्यमंत्री के 05 नवंबर के आगमन को लेकर चाक – चौबंद की गई है व्यवस्था, मीडिया सेंटर – हेल्थ सेंटर एवं सूचना सहायता केंद्र की…
चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दूसरे चरण की घोषणा की है, जिसमें 12 राज्य शामिल हैं। इस बार आयोग ने प्रक्रिया के लिए अधिक समय दिया है। इस कारण बिहार जैसी जल्दबाजी और अफरातफरी से बचा जा सकेगा। आधार कार्ड को एक सहायक दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जायेगा, जिससे प्रक्रिया सरल बनेगी। इस बार राज्य अधिक हैं, तो चुनौती भी उसी हिसाब से अधिक बड़ी है। उम्मीद है कि बिहार में पुनरीक्षण प्रक्रिया में आयीं दिक्कतें अब आयोग के लिए अनुभव का काम करेंगी और वहां जैसी परेशानी शेष स्थानों पर लोगों को नहीं उठानी…
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर दर्शकों को रोमांच और रहस्य से भरपूर सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रात अकेली है’ की दूसरी किस्त का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ का टाइटल रिवील करते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई। पहली फिल्म में नवाजुद्दीन ने यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर जटिल यादव के किरदार में अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इस किरदार के साथ वह…
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आगामी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। अब फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म 31 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ता पहले, यानी 25 दिसंबर 2025…
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के कारण यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। दर्शक इसे 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होते देखने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब यह फिल्म अपनी तय तारीख पर नहीं आ पाएगी। फिल्म के निर्माताओं ने अचानक रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, वीएफएक्स और तकनीकी कार्यों में समय लगने के कारण मेकर्स ने…