रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल (अंडर-14 बालक) और क्रिकेट (अंडर-19 बालक एवं बालिका) के लिए खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। फुटबॉल का राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया 6 नवम्बर को खेलगांव, रांची स्थित प्रैक्टिस ग्राउंड में प्रातः 7 बजे से आयोजित होगा। इसी प्रकार क्रिकेट के लिए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया 12 नवम्बर को साउथ रेलवे मैदान, चुटिया में आयोजित की जाएगी, जिसकी रिपोर्टिंग उसी दिन प्रातः 7 बजे से शुरू होगी। इस खुली चयन प्रक्रिया में राज्य के सभी विद्यालयों में…
Author: avnpost
Ranchi: डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू के प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी जी ने बताया कि भारत के नव जागरण के पुरोधा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के 200 वीं जन्मोत्सव , आर्यसमाज के 150 वर्ष और सत्यार्थ प्रकाश के 100 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में दिनांक 30, 31 अक्टूबर और 1,2 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन आयोजित किया गया था । इस सम्मेलन के मुख्य उद्घाटन कर्ता अतिथि सम्माननीय प्रधानमंत्री जी थे । दूसरे दिन के विशिष्ट अतिथि माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी थे । यहां लगभग पचास हजार आर्यसमाज और महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के…
रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा का चार दिवसीय प्रसिद्ध साहित्यिक उत्सव लिटनाइट 2025 रचनात्मकता, अभिनय और काव्य उत्कृष्टता के अद्भुत संगम के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन ने पूरे परिसर को साहित्यिक ऊर्जा और विद्यार्थियों के उत्साह से भर दिया। तीसरे दिन का आरंभ शाम 6:30 बजे कैट हॉल में सिम्पोज़ियम कार्यक्रम से हुआ। इस आयोजन में प्रतिभागियों ने साहित्य वाचन, रचनात्मक वक्तृत्व और भावनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भाषा और भावनाओं के गहरे संबंध को महसूस करने और अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद अंग्रेज़ी नाट्य कार्यक्रम…
डालसा का खुखरा पंचायत भवन, बेड़ो में नालसा योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम। रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के निर्देश पर डालसा टीम के द्वारा बेड़ो प्रखंड के खुखरा पंचायत भवन में माननीय नालसा के द्वारा संचालित योजना डॉन, आशा, जागृति, संवाद तथा साथी पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी, कविता कुमारी खाती, पीएलवी सधनी कुमारी, सतीश कुमार, अमित बड़ाईक, दिनेश प्रमाणिक, मंगल तिर्की, सत प्रकाश कुमार, संजय हजाम एवं पंचायत भवन के लोग तथा राजा वर्मा उपस्थित थे।…
Ranchi: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार मंगलवार को रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आम जनता की शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करना था, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने पूर्व में सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वे प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं को सुनें तथा जिन मामलों का निपटारा तत्काल संभव हो, उनका उसी समय निष्पादन करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया था कि…
राँची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स* द्वारा *एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, हरमू में आयोजित इंटर स्कूल कैरम चैम्पियनशिप प्रतियोगिता* में *जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली* के छात्रों ने असाधारण खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों के 8 टीमों के कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों ने इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में भाग लिया। जेवीएम के छात्रों ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं। आयुष कुमार (कक्षा 10E) ने अंडर-18 श्रेणी में विजेता बनकर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं, अंडर-14 लड़कों की श्रेणी में राजवीर सिंह (कक्षा 9E) भी विजेता रहे। लड़कियों की अंडर-14 श्रेणी में भी जेवीएम का दबदबा रहा। आराध्या सिंह…
Ranchi: झारखंड के माननीय मुख्य मंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री बिनोद कुमार, महाप्रबंधक श्री चन्द्रशेखरन वी, क्षेत्र महाप्रबंधक श्री विवेक एवं अंचल प्रबंधक श्री राजेश शरण ने मुलाक़ात की। मुख्य मंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेट थी। श्री बिनोद कुमार ने झारखण्ड में इंडियन बैंक की उपस्थिती के बारे में बताया एवं आश्वासन दिया कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड राज्य के लोगों के आर्थिक उत्थान में इंडियन बैंक अहम भूमिका निभाएगी एवं ग्राहक सेवा पर भी विशेष ध्यान…
रांची। झारखंड के लोगों के अब सर्दी सताने लगी है। राज्य के जिला लातेहार में तो न्यूनतम तापमान गिरकर 15.8 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में ठंड के और बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल झारखंड में मौसम साफ रहेगा। रात और सुबह में कई जिलों में कुहासा छाया रहेगा और दिन में कभी-कभी आंशिक बादल भी रहेंगे। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान सरायकेला में…
बैंकाक। मध्य फिलीपींस में तूफान ‘कलमाएगी’ के कारण आई बाढ़ में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार बाढ़ के कारण सेबू द्वीप लगभग पूरी तरह से जलमग्न हाे गया है। उधर सेना ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्राें में राहत प्रयासों के लिए तैनात एक हेलीकॉप्टर उत्तरी मिंडानाओ द्वीप पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया गया है कि तूफान विसायन द्वीप से गुजरते हुए पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक अधिकारियाें ने सेबू में 21 लोगों की मौत हाेने की…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी। विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर उपकप्तान होंगे। वहीं, युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 14 से 23 नवंबर तक कतर में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप बी में ओमान, यूएई और पाकिस्तान ए के साथ रखा गया है। टीम 14 नवंबर को यूएई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मुकाबले वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट…