नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ की घोषणा हो गई है, जिसकी कप्तान दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट को बनाया गया है। इस 12 सदस्यीय टीम में भारत की स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान वोल्वार्ड्ट के साथ मारिजान काप और नादिन डी क्लर्क का चयन हुआ है, जबकि ऑस्ट्रेलिया से एश्ले गार्डनर, एनेबल सदरलैंड और अलाना किंग को जगह मिली है। इंग्लैंड की नेट सिवर-ब्रंट और सोफी एक्लेस्टोन तथा पाकिस्तान की विकेटकीपर सिद्रा नवाज टीम को पूरा करती हैं। भारतीय…
Author: avnpost
नई दिल्ली। बिग बैश लीग का नया सीज़न 14 दिसंबर से शुरू होने वाला है। भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) सीज़न से बाहर हो गए हैं। चेन्नई में टूर्नामेंट की तैयारी के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें एक सर्जरी करानी पड़ी। अश्विन ने इस बारे में मंगलवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी। अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के लिए लिखे संदेश में कहा, “मैं इस टीम का हिस्सा बनने और आपके सामने खेलने को लेकर बहुत उत्साहित था। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रिहैब, रिकवरी और मजबूत वापसी पर है। क्लब…
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव (शोल्डर मसल स्ट्रेन) की शिकायत है, जो उन्हें शनिवार को लाहौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान लगी थी। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने फिलहाल ब्रेविस के स्थान पर किसी विकल्प खिलाड़ी का ऐलान नहीं किया है। 22 वर्षीय यह बल्लेबाज़ अब पाकिस्तान में ही रहकर रीहैब (पुनर्वास प्रक्रिया) से गुजरेगा। इसके बाद टीम भारत दौरे पर जाएगी, जिसमें दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले शामिल हैं। ब्रेविस…
प्रयागराज। भानु प्रताप सिंह क्लब ने शुआट्स क्लब को पांच विकेट और दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने किशोरी लाल क्लब को 234 रन से हराकर असद कासिम स्मृति राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। भानु प्रताप क्लब के ऑफ स्पिनर सनातन राय ने (5.3-0-19-5) और दौलत हुसैन इंटर कॉलेज के वामहस्त स्पिनर विराट गुप्ता (6-5-05-6) जहां गेंदबाजी में चमके, वहीं बल्लेबाजी में दौलत हुसैन के सूरज चौहान (88 रन नाबाद), शोएब खान (70 रन), मोहम्मद अहमद (59) और हर्षित जी सहाय (58 नाबाद) ने अर्धशतकीय पारी खेली। मजीदिया कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर शुआट्स क्लब…
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ सबसे मजबूत” पहल के तहत बिहार में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार को बहनों-बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी बताया और कहा कि बिहार की हर नारी शक्ति कह रही है- ‘फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन की सरकार।’ प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं अब इसके सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। इसलिए जंगलराज वाले…
लखीसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के आखिरी दिन मंगलवार को लखीसराय में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा प्रहार किया। इस मौके पर उन्होंने जनसमूह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। योगी आदित्यानाथ ने कहा कि बिहार में जंगलराज और गुंडाराज की वापसी नहीं होने देंगे। राजग ही सुशासन और विकास की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई मिसाल…
पटना। बिहार में रोहतास जिला के दिनारा में महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार राजेश यादव के समर्थन में मंगलवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर हमला किया। दिनारा विधानसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार राजेश यादव के लिए समर्थन मांगते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ वाले को वह अच्छी तरह से जानते हैं और बिहार में जब सरकार बदलेगी, तो उत्तर प्रदेश में भी सरकार बदलेगी। जब उत्तर प्रदेश में सरकार बदलेगी, तो उनका बुलडोजर भी हम लोग…
नई दिल्ली। श्रीलंका की संसद में विपक्ष के नेता सजिथ प्रेमदासा का भारतीय संसद में स्वागत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह दोनों लोकतांत्रिक देशों के गहरे और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जन-जन के स्तर पर जुड़ाव दोनों देशों की साझी विरासत को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करता है। ओम बिरला ने उल्लेख किया कि भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘सागर विजन’ में श्रीलंका की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो क्षेत्रीय सहयोग और स्थिरता को सशक्त करती है। उन्होंने कहा कि साझा लोकतांत्रिक मूल्य…
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार को चक्रवात के कारण हुई बारिश के बाद हुई फसल क्षति और मुआवजा को लेकर कार्यशाला का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त ने बताया कि माह अक्टूबर 2025 के अंत में मोंथा चक्रवात के कारण जिला में दो-तीन दिनों तक बारिश हुई। बारिश के पूर्व कई किसानों ने धान की कटाई प्रारंभ कर दी थी जिसके कारण कई किसानों का कटा हुआ धान खेतों में ही रह गया और फसल की क्षति हुई। इसमें जिन किसानों ने खरीफ फसल अंतर्गत बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में…
पलामू। पलामू जिले के पाण्डू थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को अमरावती नदी पुल मुरुमातु के पास की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश मिलने के बाद पाण्डू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने अजीत कुमार चौधरी उर्फ बीरबंका (29) और सन्नी कुमार (18) को पकड़ा। अजीत कुमार चौधरी के पास से दो देशी कट्टा बरामद किया गया । वहीं, सन्नी…