लुगूबुरु घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पारंपरिक विधि- विधान से की पूजा अर्चना मुख्यमंत्री ने कहा आगे और भी भव्य और समृद्ध हो महोत्सव, लुगू बाबा से यही कामना है सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में हम अपने पूर्वजों के योगदान को कभी भूल नहीं सकते अबुआ समाज, संस्कृति, परंपरा और रीति- रिवाज को संरक्षित,समृद्ध तथा आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है धर्म से हमें सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की ताकत मिलती है लुगूबुरु में दिशोम गुरु शिबू सोरेन…
Author: avnpost
रांची । झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अनुराग गुप्ता का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। नए डीजीपी के पद की दौड़ में राज्य के दो सीनियर आईपीएस प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया के नाम चर्चा में हैं। वहीं दूसरी तरफ नए डीजीपी को लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रशांत सिंह या एमएस भाटिया राज्य के नए डीजीपी हो सकते हैं। प्रशांत सिंह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल डीजी मुख्यालय के पद पर तैनात हैं। वहीं एमएस भाटिया…
बैजनाथ मिश्र बिहार में चुनाव प्रचार मोथा चक्रवात के ब्रेक के बाद स्पीड पकड़ चुका है. छह नवंबर को राज्य की आधी विधानसभा सीटों पर वोट पड़ जायेंगे. इन सीटों पर चुनाव प्रचार चार नवंबर को थम जाएगा. इस बार चुनाव उलझा हुआ है. इसका कारण हैं प्रशांत किशोर. उन्हें मिलने वाले वोट अधिकतर एनडीए की झोली से ही जायेंगे. इससे यह कयास लगाना गलत होगा कि यदि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज मैदान में नहीं होती तो ये वोट सत्ता के विरोध में यानी महागंठबंधन में जाते. दरअसल, जन सुराज नहीं लड़ रही होती तो एनडीए के पक्ष…
पटना। बिहार में पहले चरण मतदान कल यानी छह नवंबर को है। 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पांच बजे तक ही वोटिंग होगी। बुधवार सुबह से ही डिस्पैच सेंटरों से मतदान कर्मी ईवीएम-वीवीपैट और अन्य सामग्री लेने में जुट गए। आज शाम तक सभी मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल पहुंच जाएंगे। गुरुवार सुबह पांच बजे ही बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल किया जाएगा। इसके दो घंटे बाद यानी सात बजे मतदान शुरू…
नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि देश में किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र नहीं, राज्य स्तर पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर वोटों की हेराफेरी हो रही है। इसी क्रम में हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोटों में गड़बड़ी की गयी है। श्री गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह जिस प्रमाण के साथ वोट चोरी का विवरण दे रहे हैं उससे साफ होता है कि हरियाणा में चुनाव नहीं हुए, बल्कि 100 फीसदी प्रमाणों से साबित होता है…
Ranchi: श्री बिनोद कुमार, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इंडियन बैंक की अध्यक्षता में दिनांक 05.11.2025 इंडियन बैंक द्वारा मेगा स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम इंडियन बैंक के निदेशक श्री बाल मुकुंद सहाय भी की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम श्री बाल मुकुंद सहाय, निदेशक इंडियन बैंक ने अपने वक्तव्य में महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत पर ज़ोर दिया। श्री बिनोद कुमार ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आप बहुत अच्छा समान बनाते है पर उसका मार्केटिंग बहुत जरूरी है सभी बनाए हुए समान का ब्रांडिंग जरूरी है। ब्रांडिंग…
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में ठंड और कनकनी में वृद्धि हो रही है। राज्य के खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 13.4 डिग्री पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह में कुहासा छाया रहेगा और इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा जबकि इसके दो-तीन दिनों बाद तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को रांची स्थित पीपी कंपाउंड के गुरुनानक स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित 556वें “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और समस्त झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त सिख समुदाय एवं राज्यवासियों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है। गुरुनानक जयंती समस्त सिख समाज…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर रांची स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पीपी. कंपाउंड जाकर मत्था टेका। उन्होंने वहां कीर्तन कार्यक्रम में भाग लेते हुए गुरुबाणी का श्रवण किया तथा श्रद्धालुओं से भेंट की और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरे मानव समाज को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और सद्भाव का महान संदेश दिया। उनके उपदेश मानवता के मार्ग पर चलने और आपसी प्रेम तथा भाईचारे को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्वर्ण रेखा नदी सहित अन्य सरोवरों के तटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही महिला, पुरुष और बच्चे स्वर्ण रेखा नदी पहुंचकर स्नान किया और फिर भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इक्कीसों महादेव धाम, स्वर्णरेखा नदी तट पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का स्नान एवं मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हुई। कई श्रद्धालु परिवार के साथ भगवान सत्यनारायण की कथा पंडितों से सुनते देखे गए, तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वर्ण रेखा नदी में स्नान कर दान-पुण्य…