Author: avnpost

हिंदुस्तान के मशहूर उलेमा ए कराम, इस्लामिक स्कॉलर के साथ झारखंड सरकार के मंत्री विधायकगण के प्रतिनिधि हुए शामिल रांची- मदरसा आलिया अरबिया, कांके रांची में 19 वां जलसा-ए-दस्तार बंदी” का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार शाम 7 बजे से शुरू होकर देर रात तक चला। इस एतिहासिक जलसा-ए-दस्तार बंदी में हिंदुस्तान के मशहूर उलेमा ए कराम, इस्लामी स्कॉलर ने संबोधित किया। जलसे की अध्यक्षता हजरत मौलाना कारी अशरफुल हक मजाहिरी ने की और संचालन मजलिस उलेमा झारखंड के अध्यक्ष मौलाना साबिर हुसैन मजाहिरी ने किया। जलसे की शुरुआत ताली ए कुरान हजरत कारी सोहेब अहमद के तिलावत कुरान पाक…

Read More

रांची। झारखंड की पहली महिला प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) की अधिकारी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव थीं। पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता झारखंड का स्थापना दिवस है। इसके अलावा बेसिंग पुलिसिंग पर उनका विशेष जोर रहेगा। संगठित अपराध और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस एक टीम की तरह काम करेगी, किसी व्यक्ति विशेष पर सब कुछ निर्भर नहीं…

Read More

दक्षिण छोटानागपुर खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ रांची। रांची के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार से तीन दिवसीय दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रांची जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मनोज कौशिक के साथ रांची के वरिय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन तथा सिमडेगा और खूंटी के पुलिस अधीक्षकों ने बैलून उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए आईजी मनोज कौशिक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को बढ़ाते हैं, बल्कि तनाव को भी कम करते हैं।। उन्होंने कहा कि तनाव पुलिस अधिकारियों के…

Read More

रांची। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को आदिवासी रीति-रिवाज, पूजा-पाठ में जंगल के महत्व को समझना होगा। कई बार यह देखा जाता है कि पेड़ की टहनियों को घर लाने पर भी ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। यह कार्य जनता के साथ अन्याय है। वन संरक्षण कानून के तहत ग्रामीणों को मिलने वाले हक को कोई छीन नहीं सकता। मंत्री शुक्रवार को रांची वन रोपण प्रक्षेत्र, बेड़ो अंतर्गत जंगली जानवरों से हुए फसल और मकान क्षति का मुआवजा वितरण सह पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में को संबोधित कर रही थी।…

Read More

अररिया । अररिया आजाद एकेडमी के मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित किया और बिहार सरकार के साथ केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिहार सरकार को ब्यूरोक्रेट्स के साथ केंद्र की भाजपा सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर बिहार में उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन नहीं होने की बात बिहार सरकार करती हैं, दूसरी ओर अडानी को सौ एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का काम करती है । सरकार के कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री तथा…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित ‘टैरिफ’ फैसले पर एक ऐतिहासिक सुनवाई हुई, जिसने राष्ट्रपति की शक्तियों की सीमाओं को लेकर बड़ा संवैधानिक प्रश्न खड़ा कर दिया है। ट्रंप प्रशासन का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील को अदालत के रूढ़िवादी और उदार विचारधारा वाले दोनों ही न्यायाधीशों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। यह मामला 1977 के अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम के तहत टैरिफ लगाने की वैधता से जुड़ा है। निचली अदालतों ने पहले ही माना था कि इस कानून का उपयोग केवल राष्ट्रीय आपात स्थिति के लिए होना चाहिए, न…

Read More

भागलपुर। बिहार में भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार का विकास एनडीए सरकार का एजेंडा है। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आप लोग स्वदेशी को अपनाएं तभी हम आत्मनिर्भर बनेंगे। आपको अपने वोट से राजद और कांग्रेस का परमानेंट इलाज करना है । प्रधानमंत्री ने कहा कि भागलपुर का सिल्क, मधुबनी पैंटिग और मुजफ्फरपुर की लीची पूरे विश्व में प्रचलित है। हमें उसे अपनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राजद वालों ने हमारे आस्था का अपमान किया है। ये बिहार का अपमान है कि नहीं? छठ महापर्व का अपमान करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा देना है। इन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए माओवादी को बढ़ा दिया। अब घुसपैठियों को घुसाने में लगे हैं।  प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से एनडीए की जीत का आशीर्वाद जनता से मांगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में दो ही ऐसी जगह है जहां गंगा उत्तरवाहिनी होती है। पहला बनारस और दूसरा भागलपुर। भागलपुर संघर्ष और सम्मान की धरती है। इसने दो वीर दिए जिन्होंने देश का इतिहास बदल दिए। तिलकामांझी ओर कादम्बनी गांगुली। विक्रमशिला की भूमि ने देश और विश्व को ज्ञान का रास्ता दिखाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक बिहार चुनाव के पहले चरण में जो मतदान हुए हैं उसकी शानदार तस्वीर सामने आ रही हैं। बिहार की माताएं बहने बिहार से जंगलराज वालों को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए मतदान कर रही है। आज सब वोट देने की सारी रिकॉर्ड तोड़ रही है। बिहार में कांग्रेस और राजद ने सरकार चलाई लेकिन उन्होंने महिलाओं को जीविका दीदी बनाने का काम किया। न खाते में पैसे दिए, आज एनडीए सरकार द्वारा दिया गया सभी बहनों के 1 करोड़ 40 लाख के खातों में 10 हजार पहुंच चुका है। अगर वो सरकार अभी होती तो ये राशि कांग्रेस और राजद के खाते में चली जाती। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले एक दूसरे को नीचे दिखाने का काम करते हैं। राजद के बैनर में कांग्रेस के नेता की तस्वीर दूरबीन से खोजने से मिलेगी। यही हाल कांग्रेस में है। उनके नेता किसी राजद के नामदार का नाम नहीं लेते। राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख कर मुख्यमंत्री के उम्मीदवार की घोषणा करवाई।

Read More

पश्चिम चम्पारण(बगहा)। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड के खैरा टोला मैदान में गुरूवार को भाजपा के विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी ,तो यहां रोजगार के अवसर बढेंगे । बिहार के विकास के लिए एनडीए को जिताईए। गृह मंत्री शाह ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने बहुत काम किय उनमें, चारा घोटाला, ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला, होटल बिक्री घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, भर्ती घोटाला और एबी एक्सपोर्ट घोटाला किया है, यहां तक कि नरसंहार भी किए हैं। शाह ने कहा कि क्या घुसपैठियों को बिहार की मतदाता सूची से हटाया जाना चाहिए या नहीं? अभी हाल ही में, राहुल गांधी ने ‘घुसपैठियों बचाओ’ मार्च निकाला था। उनका कहना है कि घुसपैठियों को मतदाता सूची में बने रहना चाहिए। ये घुसपैठिए हमारे युवाओं से नौकरियां छीनते हैं, गरीबों के राशन का हिस्सा हड़प लेते हैं और देश को असुरक्षित बनाते हैं । गृहमंत्री शाह ने कहा कि कट्टा बनाने वाली सरकार चाहिए या कट्टा लहराने वाली सरकार चाहिए। मोदी जी के द्वारा केन्द्र सरकार एवं नीतीश जी बिहार को विकसित राज्य बना रहे हैं, अब आतंकवाद से डरने की जरूरत नहीं है। अयोध्या में राम मन्दिर बना है ,अब सीतामढ़ी में मां जान की मंदिर साढ़े आठ सौ करोड़ से बनने जा रहा है। गरीब के बच्चों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा दिया जायेगा। बेतिया में इंजिनियरिंग कालेज की स्थापना की गई है,रामनगर में मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी कर ली गई है। किसानों के खाते में अब किसान सम्मान निधी के रुप में नौ हजार रुपये दिया जायेगा। बन्द पडी सभी चीनी मिलों को सरकार बनने के बाद चालू किया जायेगा। मौके पर यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आपके बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनने जा रहा है। सभा को नैनीताल के सांसद अजय भट्ट व निरंजन पंजी यार , वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार, केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी तो आप लोग अमन चैन से रहेगें।भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन्त्य कुमार लल्ला , सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायिका भागीरथी देवी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।  

Read More

क्वींसलैंड। भारत ने अपने संतुलित प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया पर 48 रनों की शानदार जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। कठिन पिच पर बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने पहले बल्लेबाज़ी कर 167/8 का स्कोर खड़ा किया और फिर अपनी गेंदबाज़ी के दम पर मेज़बान टीम को 18.2 ओवर में 119 रनों पर समेट दिया। भारत के सभी छह गेंदबाज़ों ने कम से कम एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ने खुद को ऐसी स्थिति में पहुंचा लिया है जहां वह अब यह सीरीज़ नहीं हार सकता। भारत…

Read More

नई दिल्ली। जेएसडब्ल्यू-जीएमआर समूह के स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले अपनी प्रमुख खिलाड़ियों की रिटेंशन सूची की घोषणा कर दी है। तीन बार की फाइनलिस्ट रही टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मरिजान काप, एनेबेल सदरलैंड और निकी प्रसाद को बरकरार रखने का फैसला किया है। जेमिमा और शेफाली हाल ही में भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रही हैं और उन्होंने सेमीफाइनल तथा फाइनल में अहम योगदान देकर टीम इंडिया की जीत में बड़ा रोल निभाया। टीम प्रबंधन का कहना है कि यह फैसला टीम की…

Read More