पटना। मोदी-नीतीश की जोड़ी ही बिहार को विकसित बनाएगी। यही जोड़ी बिहार को देश के नंबर वन राज्य बनाएगी। जब केंद्र में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और लालू की सरकार थी, तब आतंकवादी हमारी धरती पर अपनी मर्ज़ी से हमला करते थे। इसके उलट, अब हम आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मार रहे हैं। यह बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कही। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने राजग उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के अंतिम दिन सासाराम, न्यू स्टेडियम में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थें। केंद्रीय गृह मंत्री ने जाेर देकर कहा कि “भविष्य में…
Author: avnpost
श्रवणबेलगोला (कर्नाटक)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आचार्य शांतिसागर महाराज जी का जीवन जैन धर्म के मूल सिद्धांतों अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांतवाद का सजीव उदाहरण है। भौतिकवाद और अस्थिरता के इस युग में उनका संदेश हमें यह सिखाता है कि सच्ची स्वतंत्रता भोग में नहीं, बल्कि संयम में है। संपत्ति में नहीं, बल्कि आत्मशांति में है। शांतिसागर महाराज की प्रतिमा सरलता, पवित्रता और करुणा का प्रतीक बनेगी और श्रद्धालुओं को धर्म, सहिष्णुता तथा शांति के मार्ग पर प्रेरित करेगी। कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में रविवार को उपराष्ट्रपति ने परंपूज्य आचार्य श्री 108 शांतिसागर महाराज जी के दर्शन एवं पुण्य स्मृति…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी एतिहासिक मुलाकात के लिए सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा शनिवार को अमेरिका पहुंच गए हैं। अहमद अल-शरा सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी सना के मुताबिक साल 1946 में देश की आजादी के बाद यह किसी सीरियाई राष्ट्रपति की पहली ऐसी यात्रा है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने 7 नवंबर को सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा और उनकी सरकार के कुछ सदस्यों पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। नवंबर 2024 में विपक्षी ताकतों की अगुवाई करते हुए अहमद अल-शरा ने…
काठमांडू। माओवादी पार्टी से नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी बनाने वाले पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की नीति का विरोध करते हुए उनकी ही पार्टी के एक विधायक ने अपने ही मुंह पर कालिख पोत ली है। यह घटना शनिवार की है, जब प्रदेश सभा में नवनियुक्त मुख्यमंत्री जीतेन्द्र सोनल विश्वास का मत ले रहे थे। माओवादी पार्टी इस सरकार को समर्थन कर रही थी, लेकिन उसी पार्टी के रोहबर अंसारी ने विश्वास मत के दौरान प्रदेश सभा में अपनी मुंह पर कालिख पोत ली और कहा कि वो सरकार को समर्थन नहीं दे सकते हैं। अंसारी ने कहा कि प्रचंड के हर…
काठमांडू। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) ने घोषणा की है कि अगले साल 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव में 40 वर्ष से कम आयु के युवाओं को 27 प्रतिशत आरक्षण देने को मुख्य मुद्दा बनाया जायेगा। पार्टी के इस फैसले को जेन जी आंदोलन का असर बताया जा रहा है। चितवन के सौराहा में शनिवार को पार्टी की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में यह निर्णय लिया गया, ताकि युवाओं की जनसंख्या के अनुपात में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। रविवार को बैठक की जानकारी देते हुए एक बयान में यह भी बताया गया कि विदेश से लौटे नेपाली…
काठमांडू। नेपाल और चीन को जोड़ने वाला प्रमुख सड़क मार्ग पहले से ही बाढ़ के कारण अवरुद्ध हैं। अब अत्यधिक ठंड के कारण चीनी पक्ष ने मुस्तांग स्थित कोरला नाका को अगले माह 1 दिसंबर से बंद करने का निर्णय लिया है, ऐसे में व्यापारियों की चिंता और बढ़ गई है। नेपाल उद्योग वाणिज संघ के अध्यक्ष केंद्र ढकाल ने कहा कि रसुवा और तातोपानी नाका के लंबे समय से बंद रहने के कारण त्यौहारों के लिए चीन से मंगाए गए अरबों रुपये मूल्य के सामान तिब्बत में ही अटके हुए थे, जिससे व्यापारी गंभीर संकट में पड़ गए थे।…
नई दिल्ली। भारत के पुश-अप मैन कहे जाने वाले रोहताश चौधरी ने इतिहास रचते हुए देश की फिटनेस भावना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। फिट इंडिया के एंबेसडर रोहताश ने रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पीठ पर 60 पाउंड का बोझ लादकर एक घंटे में 847 पुश अप्स करके नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के साथ रोहताश ने सीरिया के नाम 820 पुश-अप्स का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब भारत ले आए। गिनीज की आधिकारिक सत्यापन टीम ने मौके पर ही इस रिकॉर्ड की पुष्टि की, जिससे यह…
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की मेगा नीलामी से पहले रविवार को इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज अन्या श्रुबसोल को सहायक कोच नियुक्त किया है। श्रुबसोल नवनियुक्त मुख्य कोच मालोलन रंगराजन के साथ काम करेंगी, जिन्होंने ल्यूक विलियम्स की जगह ली है। अपने खेल के दिनों में विश्व क्रिकेट की शीर्ष तेज गेंदबाजों में से एक श्रुबसोल 2017 महिला विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थीं। वह फाइनल में भारत के खिलाफ 47 रन देकर 6 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच भी रहीं। अन्या श्रुबसोल ने साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय…
हांगकांग। पाकिस्तान ने रविवार को हांगकांग सिक्सेस 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कुवैत की टीम को 43 रनों से हराकर छठी बार ट्राफी अपने नाम की। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में तीन विकेट पर 135 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के खिलाड़ी अब्दुल समद ने 13 गेंदों में 42 रन और कप्तान अब्बास अफरीदी ने 11 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। कुवैत की ओर से…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्रा सोरेन के समर्थन में भव्य रोड शो किया। उनके आगमन पर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रोड शो के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और “झामुमो ज़िंदाबाद” के नारे लगाते हुए माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया। कल्पना सोरेन के काफिले के गुजरने पर सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने जनसमूह को…