बीजिंग। चीन के परिवहन मंत्रालय ने सोमवार को अमेरिकी उद्यमों, संगठनों और व्यक्तियों के स्वामित्व वाले या उनके द्वारा संचालित जहाजों पर विशेष बंदरगाह शुल्क एक साल के लिए निलंबित करने की घोषणा की। इस शुल्क का निलंबन सोमवार स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:01 बजे से प्रभावी हो गया है। संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन मंत्रालय ने उस जाँच काे भी एक साल के लिए स्थगित करने की घोषणा की जिसके तहत यह मालूम करना था कि अमेरिकी धारा ‘301’ चीन के नौवहन और जहाज निर्माण क्षेत्रों, साथ ही संबंधित औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की…
Author: avnpost
जापान ने ताइवान पर चीन के राजदूत के बयान की कड़ी निंदा की टोक्यो। जापान ने चीन के राजदूत की ताइवान से जुड़ी टिप्पणियों को “अत्यंत अनुचित” बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की है। जापान ने कहा है कि ऐसी टिप्पणियां जापान की संप्रभुता और क्षेत्रीय शांत के खिलाफ हैं। जापान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चीनी राजदूत वू जियाओहाओ की टिप्पणियां जापान की संप्रभुता और क्षेत्रीय शांति के खिलाफ हैं, जो ताइवान पर चीन के दावों को मजबूत करने का प्रयास करती मालूत देती हैं। जापान की ओर से यह बयान उस समय आया है जब…
नई दिल्ली। नेल्सन में खेले जा रहे चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दिया। सिर्फ 39 गेंदों की खेल के बाद ही मुकाबला रद्द कर दिया गया। इस नतीजे के साथ न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज़ पर 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब वेस्टइंडीज़ के पास गुरुवार को डुनेडिन में होने वाले पांचवें और आखिरी टी20 में सीरीज़ बराबर करने का मौका रहेगा, जबकि न्यूजीलैंड उसे 3-1 से जीत सकता है। मैच शुरू होने से पहले ही आसमान में बादल छाए हुए थे और मौसम विभाग ने शाम तक बारिश की संभावना जताई थी।…
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने सोमवार को एफआईएच महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 25 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक सैंटियागो (चिली) में खेला जाएगा। 18 खिलाड़ियों और 2 वैकल्पिक खिलाड़ियों से बनी यह 20 सदस्यीय भारतीय टीम अपने कड़े अभ्यास का नतीजा दिखाने और विश्व स्तर पर मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत को पूल-सी में रखा गया है, जिसमें जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया जैसी टीमें हैं। भारत अपना पहला मुकाबला 01 दिसंबर को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 3 दिसंबर को…
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने चाईबासा के वरिष्ठ खेल प्रबंधक और पूर्व क्रिकेटर अरुण मूंधड़ा (जिप्पी) को बीसीसीआई की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी के लिए झारखंड अंडर-19 टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गर्व का विषय है। चाईबासा के यूरोपियन क्वार्टर निवासी अरुण मूंधड़ा लंबे समय से क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और वे पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ तथा झारखंड राज्य क्रिकेट संघ दोनों के आजीवन सदस्य हैं। पूर्व क्रिकेटर रहे मूंधड़ा को क्रिकेट प्रशासन और प्रबंधन का लंबा अनुभव है। उन्होंने कई वर्षों तक…
कुमामोटो (जापान)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन मंगलवार से शुरू हो रहे 4,75,000 अमेरिकी डॉलर इनामी कुमामोटो मास्टर्स जापान सुपर 500 टूर्नामेंट में अपनी लय वापस पाने की कोशिश करेंगे। वहीं उभरते खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से उम्मीदों को हकीकत में बदलने की तैयारी में हैं। लक्ष्य सेन ने लंबे समय के फीके प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी की है। उन्होंने हांगकांग ओपन में उपविजेता रहकर आत्मविश्वास हासिल किया और उसके बाद डेनमार्क व हायलो ओपन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। अब 24 वर्षीय यह खिलाड़ी, जो पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहा था, इस लय को…
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने हाल ही में टीम के आधिकारिक पॉडकास्ट ‘आरसीबी पॉडकास्ट’ में अपने अनुभव साझा करते हुए आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने से लेकर आरसीबी के साथ खिताब जीतने तक के अपने सफर के बारे में खुलकर बात की। मयंक ने कहा, “नीलामी के बाद मैंने खुद को 6-8 घंटे का समय दिया। हां, विचार आए कि मैं नहीं बिका, ये हो सकता था, वो हो सकता था। लेकिन, मैंने खुद से कहा— हां, तुम्हें नहीं चुना गया। इसका मतलब है कि कुछ क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है। चाहे एक-दो…
नई दिल्ली। यूके की एआई और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी कंपनी कबुनी ने सोमवार को भारत में अपने आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की। कंपनी का मिशन है- हर बच्चे और खिलाड़ी को प्रोफेशनल स्तर की क्रिकेट कोचिंग तक पहुंच दिलाना, वह भी मोबाइल या कबुनी डिवाइस के ज़रिए। कबुनी एक एआई और लैंग्वेज मॉडल आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है, जो दशकों के क्रिकेट डेटा, खिलाड़ी की मूवमेंट और कोचिंग ज्ञान से सीखकर व्यक्तिगत और डेटा-आधारित ट्रेनिंग प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म बल्लेबाज़ी के कवर ड्राइव से लेकर गेंदबाज़ी की हर ऐक्शन तक को तोड़कर रियल टाइम वीडियो, इमेज, टेक्स्ट और वॉइस फीडबैक…
रांची। झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। 11 नवंबर को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मुख्य़ निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान अवश्य करें। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,55,820 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या एक लाख 24 हजार 899, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 30 हजार 921 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं…
रांची। झारखंड में नगर निगम और नगर निकायों के चुनाव जल्द हो सकते हैं। झारखंड उच्च न्यायालय में सोमवार को इस बाबत हुई सुनवाई के बाद ऐसे संकेत मिल रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से अदालत में सुनवाई के दौरान इसके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। झारखंड उच्च न्यायालय में सोमवार को नगर निगम व नगर निकायों के चुनाव नहीं कराने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि राज्य में कराए गए ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी गई है।…