मांडर/चान्हो: झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर मांडर और चान्हो प्रखंड में प्रभात फेरी निकाली गई। मुखिया लक्ष्मण भगत की अगुवाई में मांडर प्रखंड के बरगड़ी पंचायत सचिवालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई जो जीइएल चर्च होते हुए एसपीजी मिशन स्कूल तक पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।मौके पर ग्राम रोजगार सेवक गोपाल उरांव,वार्ड सदस्य सालीस अंसारी, हसीब अंसारी, कांग्रेस पार्टी के युवा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष शमशुल सेख, धरमू उरांव, हदीस अंसारी,विक्रम उरांव ,अनुज उरांव,प्रमोद कच्छप के अलावे अन्य मौजूद रहे। वहीं चान्हो…
Author: avnpost
पीठोरिया/ रांची: *मौलाना जौहर अली हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन (मज़ाहेफ), ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन (आईटा) व अंजुमन फ़रोग उर्दू झारखंड* के संयुक्त तत्वावधान पिठौरिया के मदनपुर ओखरगढ़ा स्थित जी एम मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मंगलवार को देश के पहले शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की याद में शिक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर नसीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा मौलाना आजाद न सिर्फ एक सच्चे देशभक्त बल्कि समाज सुधारक और राष्ट्र निर्माता भी थे। उन्होंने हमेशा ही देशहित को व्यक्तिगत हित से ऊपर…
‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए स्टेम (विज्ञान, प्राद्योगिकी, अभियंत्रण एवं गणित)’ की थीम पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 का शुभारंभ बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। यह दो दिवसीय प्रदर्शनी नवाचार, जिज्ञासा और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का उत्सव है, जिसमें युवा विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, शोध और समस्या-समाधान क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। इस क्षेत्र के 45 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले रहे हैं। यह प्रदर्शनी प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक सजीव मंच साबित हो रहा है। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए कई विशिष्ट…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन अभियान के तहत 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के राजू ने कहा कि झारखंड में होने वाले एसआइआर में चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर विपक्ष के मतदाताओं को निशाना बनाकर उनके नाम हटा सकते हैं। एस आइआर के समय हमें सचेत रहने की आवश्यकता है।अगर हमसे थोड़ी भी चुक हुई तो मतदाताओं का नाम हट सकता है।प्रत्येक बूथ पर बीएलए को लगातार सक्रिय रहना होगा। मतदाताओं के नाम के पुनरीक्षण के साथ-साथ यह भी देखना…
सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में हाइक एजुकेशन कंपनी द्वारा एक ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 के पासिंग-आउट बैच के छात्रों के लिए आयोजित किए गए इस प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए, एम कॉम, बीबीए, एसबीपीएम, बी कॉम, बीसीए, एमसीए और बीटेक संकाय के सभी शाखाओं के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इस दौरान विवि के छात्र-छात्राओं को कंपनी के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने और नौकरी के अवसरों के बारे में जानने का मौका मिला। ड्राइव में समूह चर्चा और साक्षात्कार के बाद 21 छात्र इंटरव्यू तक पहुंचे एवं 8 छात्रों का चयन हुआ। कंपनी के द्वारा बीबीए, बी…
रांची। झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर झारखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, ” मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं, जिनके लंबे संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से इस राज्य की पहचान बनी…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्य समारोह 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित किया जाएगा। इस…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को राज्य की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने प्रभारी पुलिस महानिदेशक को राज्य में विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद तदाशा मिश्रा को छह नवंबर को राज्य सरकार ने प्रभारी पुलिस महानिदेशक बनाया है। वह 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी है। तादाश मिश्रा इससे पहले झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। तदाशा मिश्रा…
Ranchi: विख्यात स्वतंत्रता सेनानी, भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर मौलाना आजाद कालेज हाल मे मौलाना आजाद अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह मे मुख्य अतिथि के रुप मे राज्य के वरिष्ठ आईएएस श्री अबु बकर सिद्दीकी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जज श्री अशरफ अंसारी के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों को मौलाना आजाद अवार्ड से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि श्री अबु बकर सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा अति आवश्यक है. सभी समस्याओ का समाधान शिक्षा के द्वारा किया जा सकता…
रांची। मंगलवार को रांची नगर निगम के द्वारा मां वैष्णवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से कोकर रोड स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। साथ ही साथ मां वैष्णवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रिलेशंस के तहत पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रशासक रविन्द्र कुमार, राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य डॉ विष्णु चरण महतो, अनिल तिवारी शिक्षाविद् सह…