मांडर/चान्हो: झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर मांडर और चान्हो प्रखंड में प्रभात फेरी निकाली गई। मुखिया लक्ष्मण भगत की अगुवाई में मांडर प्रखंड के बरगड़ी पंचायत सचिवालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई जो जीइएल चर्च होते हुए एसपीजी मिशन स्कूल तक पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।मौके पर ग्राम रोजगार सेवक गोपाल उरांव,वार्ड सदस्य सालीस अंसारी, हसीब अंसारी, कांग्रेस पार्टी के युवा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष शमशुल सेख, धरमू उरांव, हदीस अंसारी,विक्रम उरांव ,अनुज उरांव,प्रमोद कच्छप के अलावे अन्य मौजूद रहे। वहीं चान्हो प्रखंड के बेयासी पंचायत सचिवालय में भी प्रभात फेरी निकाली गई।तत्पश्चात मनरेगा योजना से संबंधित एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीणों को बिरसा हरित बागवानी योजना, मनरेगा योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान योजना के लाभान्वितों को जॉब कार्ड, प्रशस्ति पत्र,भी सौंपा गया। मौके पर मुखिया भोला उरांव,उपमुखिया धनंजय महतो,पंचायत सचिव कलीम अंसारी,वार्ड सदस्य अनिता उरांव, नुजहत परवीन,ग्राम रोजगार सेवक यूसुफ अंसारी के अलावे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
