Ranchi: विख्यात स्वतंत्रता सेनानी, भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर मौलाना आजाद कालेज हाल मे मौलाना आजाद अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह मे मुख्य अतिथि के रुप मे राज्य के वरिष्ठ आईएएस श्री अबु बकर सिद्दीकी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जज श्री अशरफ अंसारी के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों को मौलाना आजाद अवार्ड से सम्मानित किया गया.
मुख्य अतिथि श्री अबु बकर सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा अति आवश्यक है. सभी समस्याओ का समाधान शिक्षा के द्वारा किया जा सकता है विशेष कर सभी के विकास का आधार शिक्षा है. मौलाना आजाद ने स्वतंत्र भारत मे शिक्षा के विकास की आधारशीला रखी. विशिष्ट अतिथि श्री अशरफ अंसारी ने कहा कि न्याय, समानता और विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है. अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष श्री मोख्तार अहमद ने मौलाना आजाद कालेज की प्रगति पर प्रकाश डाला और बताया कि कालेज परिसर के पांच एकड खरीदी गई भूमि मे बाउंड्री कार्य किया गया एवं भवन निर्माण की दिशा मे प्रयास जारी है.
कार्यक्रम का संचालन कालेज उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी ने किया. डॉ कासमी ने अपने संबोधन मे मौलाना आजाद की जीवनी एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. मौलाना आजाद अवार्ड से डॉ जेड होदा, डॉ अबु रेहान, मोहसिन अंसारी, हाजी मतलूब इमाम, मो हनीफ, सईद अहमद अंसारी, मौलाना जियाउल होदा, अबु बकर सिद्दीकी, अशरफ अंसारी, अकीलुर रहमान, एस अली, मो हलीमुद्दीन, डॉ गुलफाम मुजीबी, मुजीब कुरैशी, अमानत अली अंसारी, मो नदीम खान, मो तनवीर अहमद, मो लईक अहमद, डॉ अहमद सज्जाद, बच्चु प्रसाद, जीवन जलान सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम मे डॉ इलियास मजीद, डॉ अशरफ हुसैन, प्रो महमूद आलम सहित कालेज के शिक्षक, शिक्षेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे
