बुढ़मू। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड सभागार में मंगलवार को मनरेगा से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय प्रमुख सत्यनारायण मुंडा ने की। कार्यक्रम में उप प्रमुख हरदेव साहू, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी रेखा भगत, सहायक अभियंता दीपक कुमार, कनीय अभियंता अमित कुमार एवं मो. शाबाज उपस्थित रहे।इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनरेगा कर्मियों, महिला मेठों और सौ दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवारों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने मनरेगा के प्रति अपनी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ…
Author: avnpost
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि देश के शहरी सहकारी बैंक अब आकांक्षी युवाओं, छोटे व्यापारियों और निम्न वर्ग के लोगों के सशक्तीकरण के लिए अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नैफकब और अन्य शहरी सहकारी संगठन एक ‘नैतिक दिशानिर्देश जारी करें, जिसके आधार पर प्रत्येक बैंक अपने वित्तीय ढांचे को पुनः डिज़ाइन कर सके। शाह यहां राष्ट्रीय शहरी सहकारी बैंक एवं ऋण समिति महासंघ (नैफकब) और सहकारिता मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘को-ऑप कुंभ 2025’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहरी सहकारी बैंक और ऋण…
आगरा। महिला क्रिकेट विश्व कप की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा 13 नवंबर को अपने घर आगरा आ रही हैं। टीम के विश्व कप जीतने के बाद पहली बार आगरा आगमन पर उनके स्वागत की जाेरदार तैयारी का चल रही है। इस मौके पर एक ऐतिहासिक राेड शाे किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने रविवार देर शाम क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के अवधपुरी स्थित आवास पर पहुंच कर दीप्ति के पिता श्रीभगवान शर्मा और माँ सुशीला शर्मा एवं परिवारीजन से भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं…
लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि प्रदेशभर के सभी स्कूलों में‘वंदे मातरम्’ का गायन नियमित व अनिवार्य रूप करना सुनिश्चित किया जाएगा। ‘वंदे मातरम्’ हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। वंदे मातरम में किसी बदलाव का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। वंदे भारतम का विरोध करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है। सोमवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत रत्न से विभूषित एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में एकता यात्रा के शुभारंभ के मौके…
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर बंगाल में बनने वाले नए क्रिकेट स्टेडियम का नाम भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्वकप विजेता सदस्य ऋचा घोष के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सिलिगुड़ी के चांदबागान में लगभग 27 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जहां इस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा उत्तरकन्या से आयोजित पत्रकार सम्मेलन में की। शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) और राज्य सरकार की ओर से ऋचा घोष को विशेष सम्मान दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता…
कोहिमा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता तभी संभव है जब संसद और विधानसभाओं में गरिमा, अनुशासन और संवाद की संस्कृति कायम रहे। योजनाबद्ध अव्यवस्था और नारेबाजी जैसी प्रवृत्तियां लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करती हैं और जनता को सार्थक विमर्श से वंचित करती हैं। बिरला नागालैंड विधानसभा में आयोजित कॉमनवेल्थ संसदीय संघ (सीपीए) के 22वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश, नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष शारिंगैन लोंगकुमेर तथा राज्य के संसदीय कार्य मंत्री के जी केन्ये सहित उत्तर पूर्व के आठ राज्यों…
न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयार्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर कुछ हिंदू संगठनों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई, पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ एवं कुछ अन्य न्यायाधीशों के हिन्दू विरोधी रवैये और बयानबाज़ी के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया तथा उनसे हिंदुओं से माफ़ी मांगने और इस्तीफ़ा देने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके अल्प वस्त्रों वाले चित्रों और उनके विरुद्ध कटाक्ष वाले बयानों के बड़े बड़े कट आउट प्रदर्शित किये। भारी तादाद में जुटे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गवई को उनकी हिंदू विरोधी टिप्पणियों के लिए दुनिया भर के हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।…
बीजिंग। चीन के परिवहन मंत्रालय ने सोमवार को अमेरिकी उद्यमों, संगठनों और व्यक्तियों के स्वामित्व वाले या उनके द्वारा संचालित जहाजों पर विशेष बंदरगाह शुल्क एक साल के लिए निलंबित करने की घोषणा की। इस शुल्क का निलंबन सोमवार स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:01 बजे से प्रभावी हो गया है। संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन मंत्रालय ने उस जाँच काे भी एक साल के लिए स्थगित करने की घोषणा की जिसके तहत यह मालूम करना था कि अमेरिकी धारा ‘301’ चीन के नौवहन और जहाज निर्माण क्षेत्रों, साथ ही संबंधित औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की…
जापान ने ताइवान पर चीन के राजदूत के बयान की कड़ी निंदा की टोक्यो। जापान ने चीन के राजदूत की ताइवान से जुड़ी टिप्पणियों को “अत्यंत अनुचित” बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की है। जापान ने कहा है कि ऐसी टिप्पणियां जापान की संप्रभुता और क्षेत्रीय शांत के खिलाफ हैं। जापान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चीनी राजदूत वू जियाओहाओ की टिप्पणियां जापान की संप्रभुता और क्षेत्रीय शांति के खिलाफ हैं, जो ताइवान पर चीन के दावों को मजबूत करने का प्रयास करती मालूत देती हैं। जापान की ओर से यह बयान उस समय आया है जब…
नई दिल्ली। नेल्सन में खेले जा रहे चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दिया। सिर्फ 39 गेंदों की खेल के बाद ही मुकाबला रद्द कर दिया गया। इस नतीजे के साथ न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज़ पर 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब वेस्टइंडीज़ के पास गुरुवार को डुनेडिन में होने वाले पांचवें और आखिरी टी20 में सीरीज़ बराबर करने का मौका रहेगा, जबकि न्यूजीलैंड उसे 3-1 से जीत सकता है। मैच शुरू होने से पहले ही आसमान में बादल छाए हुए थे और मौसम विभाग ने शाम तक बारिश की संभावना जताई थी।…