Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»शहरी सहकारी बैंक बनें आकांक्षी युवाओं और निम्न वर्ग के सशक्तीकरण का आधार : अमित शाह
देश

शहरी सहकारी बैंक बनें आकांक्षी युवाओं और निम्न वर्ग के सशक्तीकरण का आधार : अमित शाह

avnpostBy avnpostNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि देश के शहरी सहकारी बैंक अब आकांक्षी युवाओं, छोटे व्यापारियों और निम्न वर्ग के लोगों के सशक्तीकरण के लिए अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नैफकब और अन्य शहरी सहकारी संगठन एक ‘नैतिक दिशानिर्देश जारी करें, जिसके आधार पर प्रत्येक बैंक अपने वित्तीय ढांचे को पुनः डिज़ाइन कर सके।

शाह यहां राष्ट्रीय शहरी सहकारी बैंक एवं ऋण समिति महासंघ (नैफकब) और सहकारिता मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘को-ऑप कुंभ 2025’ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शहरी सहकारी बैंक और ऋण समितियां हाल के वर्षों में नए उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ी हैं। उन्होंने अमूल और इफ्को को अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन द्वारा विश्व रैंकिंग में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। शाह ने कहा कि यह दर्शाता है कि सहकारिता की अवधारणा आज भी उतनी ही प्रासंगिक और जीवंत है। अमूल ने देश में श्वेत क्रांति को गति दी है और आज प्रतिदिन तीन करोड़ लीटर दूध एकत्र कर रहा है। वहीं इफ्को ने हरित क्रांति में अहम योगदान देते हुए 93 लाख टन यूरिया और डीएपी का उत्पादन किया है, जिनके नैनो उत्पाद आज 40 से अधिक देशों में निर्यात किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज ‘सहकार डिजी-पे’ और ‘सहकार डिजी-लोन’ ऐप्स लॉन्च किए गए हैं, जो देश की सबसे छोटी सहकारी संस्थाओं को डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जोड़ेंगे। शाह ने कहा, “भारत में डिजिटल पेमेंट का नया युग शुरू हो चुका है और अब सहकारी संस्थाओं को भी इससे जुड़कर आमजन तक वित्तीय सुविधा पहुंचानी होगी।”

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार ने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के लिए मॉडल बायलॉज तैयार किए हैं, जिन्हें सभी राज्यों ने अपनाया है। इससे निष्क्रिय समितियों को पुनर्जीवित करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सहकारिता से जोड़ने के लिए त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है, जो सहकारी क्षेत्र के लिए प्रोफेशनल्स तैयार करेगा। शाह ने लक्ष्य रखा कि दो लाख से अधिक आबादी वाले प्रत्येक नगर में पांच वर्षों के भीतर एक अर्बन कोऑपरेटिव बैंक स्थापित किया जाए।

अमित शाह ने बताया कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों का एनपीए अनुपात दो वर्षों में 2.8 से घटकर केवल 0.6 प्रतिशत रह गया है, जो इस क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कर्नाटक के मंत्री डॉ. एचके पाटिल, नैफकब अध्यक्ष लक्ष्मी दास, सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी और कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.