रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों का जायजा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी अधिकारियों को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को सुविधाजनक बनाने के लिए वर्तमान मतदाता सूची का 2003 की मतदाता सूची के साथ अधिकतम मिलान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के…
Author: avnpost
रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को श्री राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने जानकारी दी कि शीघ्र ही श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में दर्शन के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रीगण, सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में मंदिर, अपना घर आश्रम, गौशाला सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। ट्रस्ट ने…
रांची। मेकॉन लिमिटेड की ओर से आधुनिक इस्पात निर्माण में दक्षता और दीर्घकालिक स्थिरता बढ़ाने के उद्देश्य से 11 और 12 नवंबर को रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), झारखंड केंद्र के समन्वय में आयोजित होगा, जिसे इस्पात मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है। मेकॉन के वरिष्ठ महाप्रबंधक देवाशीष वर्मा ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इस्पात निर्माण प्रक्रियाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वचालन और नई प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भारत की इस्पात उत्पादन क्षमता वित्त वर्ष…
रांची। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सह झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जेपी पांडेय ने कहा है कि राज्य सरकार के पास धन की भारी कमी है, जिसके कारण विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। उन्होंने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, नल-जल योजना, वृद्धा पेंशन और स्वास्थ्य विभाग के कार्य लगभग बंद हो चुके हैं। पांडेय ने बताया कि ठेकेदारों पर राज्य सरकार का लगभग 1600 करोड़ रुपये बकाया है, जबकि ग्रामीण विकास विभाग को 4500 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। धन की कमी से…
Ranchi: एनएसयूआइ प्रतिनिधिमंडल राँची जिला अध्यक्ष अक्षय महतो और डीएसपीएमयू अध्यक्ष आर्यन कुमार के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ.धनंजय वासुदेव द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा ।। एनएसयूआइ प्रतिनिधिमंडल ने बताया की गई कि CBCS बैच के छात्रों को स्नातकोत्तर पी.जी में नामांकन का अवसर अब तक नहीं मिल पाया है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन यथाशीघ्र पोर्टल खोलकर इन छात्रों को नामांकन का अवसर प्रदान किया जाए । प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कहा कि जिन जिन विषयों की जो सीटें भर गई है और खाली है, उन सभी सीटों को सार्वजनिक किया जाए ताकि नामांकन प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी…
चान्हो: चान्हो और आसपास के ग्रामिण किसानों के लिए राहत की खबर है आने वाले रबी फसल के लिए सोस स्थित लेंप्स परिसर में जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम के द्वारा बीज वितरण का विधिवत शुभारंभ किया गया।पिछले दिनों हुए कृषि व उद्योग विभाग की बैठक में अधिकारियो व जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया था की आने वाले रबी फसल के सीजन को मद्देनजर रखते हुए गेहूं के उन्नत किस्मों के बीज वितरण सुनिश्चित किया जाए।जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना का क्रियान्वयन रांची जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।ताकि अधिक से अधिक किसान…
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल महासंगम का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा और रक्षा राज्य मंत्री सह रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संजय सेठ के मार्गदर्शन में आज दो विधानसभा क्षेत्र का फुटबॉल उत्सव संपन्न हुआ है। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से फुटबॉल महासंगम का आयोजन हो रहा है। कांके विधानसभा क्षेत्र का फुटबॉल महासंगम सीआईपी कांके के ग्राउंड में संपन्न हुआ। जहां 10 टीमों ने भाग लिया। यहां पर फाइनल मैच का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ सीआईपी के निदेशक डॉ बी० के० चौधरी, संयुक्त…
रांची। झारखंड के चार जिलों में 10 और 11 नवंबर को शीतलहर चलने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी है। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में शीतलहर चलने की आशंका है उनमें उत्तरी-पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल हैं। विभाग ने राज्य के अन्य हिस्सों के लिए अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री के गिरावट होने की आशंका व्यक्त की है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं आएगी। वहीं रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा और…
रांची: उर्दू दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ की एक विशेष बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर महान शायर, दार्शनिक और चिंतक डॉक्टर अल्लामा मोहम्मद इकबाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी साहित्यिक और वैचारिक सेवाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. संघ के महासचिव अमीन अहमद ने कहा कि अल्लामा इकबाल ने अपनी शायरी के माध्यम से पूरी उम्मत को जागरूक करने का काम किया. उन्होंने युवाओं को अपनी पहचान, आत्मविश्वास और कर्मशीलता की राह दिखाई. उनकी नज़्में आज भी इंसान को बुलंद हौसले और खुदी के सिद्धांत पर चलने की प्रेरणा देती हैं. ख़ुदी…
Ranchi: झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज चैम्बर भवन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों, व्यापारियों, प्रोफेशनल्स एवं आम नागरिकों ने स्वेच्छा से भाग लेकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में लाइफ सेवर्स और सदर अस्पताल, रांची की टीम की ओर से तकनीकी सहयोग और ब्लड कलेक्शन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर चैम्बर के कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व अध्यक्षगण, विभिन्न उप समितियों के चेयरमैन एवं सदस्य पूरे उत्साह से…