Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची स्थित श्री प्रणामी मंदिर में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद व विधायकों को किया जाएगा आमंत्रित
झारखंड

रांची स्थित श्री प्रणामी मंदिर में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद व विधायकों को किया जाएगा आमंत्रित

avnpostBy avnpostNovember 10, 2025No Comments1 Min Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को श्री राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने जानकारी दी कि शीघ्र ही श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में दर्शन के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रीगण, सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में मंदिर, अपना घर आश्रम, गौशाला सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
ट्रस्ट ने निर्णय लिया कि आने वाले समय में मंदिर परिसर में वृहद स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जनसेवा के तहत इस माह में जरूरतमंदों के बीच कंबल, टी-शर्ट, गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट द्वारा मीडिया सम्मान समारोह का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय कुमार अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, मनीष सोनी, अमर बाजोरिया सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.