चान्हो: चान्हो और आसपास के ग्रामिण किसानों के लिए राहत की खबर है आने वाले रबी फसल के लिए सोस स्थित लेंप्स परिसर में जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम के द्वारा बीज वितरण का विधिवत शुभारंभ किया गया।पिछले दिनों हुए कृषि व उद्योग विभाग की बैठक में अधिकारियो व जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया था की आने वाले रबी फसल के सीजन को मद्देनजर रखते हुए गेहूं के उन्नत किस्मों के बीज वितरण सुनिश्चित किया जाए।जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना का क्रियान्वयन रांची जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।इस दौरान लाभान्वित किसान काफी उत्साहित नजर आए और जिप सदस्य आदिल अजीम के प्रति धन्यवाद भी दिया।और कहा कि उन्नत किस्मों के बीज समय पर मिलने से आने वाली रबी सीजन में खेती करने में काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मो. ग्यास, देवांत कुमार,रिजवान आलम, इरसाद खान,मिघिया उरांव,बालक राम भगत,अजय साहू, मो.वारिस ,मो. हाशिम के अलावे आसपास से आए हुए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
